एक्सप्लोरर

Australia vs India Second ODI: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

कप्तान विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई टीम, मीडिया और क्रिकेटप्रेमियों की नजरें हैं और वह भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. छठे गेंदबाज की कमी से बुमराह पर काफी दबाव आ गया है जो वनडे क्रिकेट में अपने चिर परिचित फार्म में भी नहीं दिख रहे.

पहले मैच में लय पाने के लिये जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाये अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए कल दूसरे वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिये चिंता का सबब है.

भारत को खल रही है ऑलराउंडर की कमी

हार्दिक पंड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाये लेकिन 2017 चैम्पियंस ट्राफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता. पंड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे.

इससे कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गए हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जबर्दस्त फार्म में हैं जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए. यजुवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों ने मिलकर 20 ओवरों में 172 रन दे डाले. चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए. वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है. उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है.

कैमरन ग्रीन कर सकते हैं डेब्यू

उनके बाहर होने पर टी नटराजन को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था. फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं. भारत के शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाये. खासकर श्रेयस अय्यर ने जोश हेजलवुड की गेंद पर जो शॉट लगाया, वह गैर जरूरी था. मयंक अग्रवाल भी अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पा रहे.

कप्तान विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई टीम, मीडिया और क्रिकेटप्रेमियों की नजरें हैं और वह भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. छठे गेंदबाज की कमी से बुमराह पर काफी दबाव आ गया है जो वनडे क्रिकेट में अपने चिर परिचित फार्म में भी नहीं दिख रहे. आईपीएल का शानदार फार्म वह पहले वनडे में दोहरा नहीं सके.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क , एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड

SA vs ENG First T20: जॉनी बेयरेस्टो की ताबड़तोड़ पारी से इंग्लैंड ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को दी मात

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को लगा एक और झटका, सातवां खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget