एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को लगा एक और झटका, सातवां खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी टीम ने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है और अब उन्हें कुछ समय पृथकवास में रहना होगा जिससे वे अभ्यास नहीं कर सकेंगे. न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. पाकिस्तानी टीम का सातवां खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. पाकिस्तान की टीम 24 नवंबर को न्यूजीलैंड पहुंची थी. यहां पाक टीम को 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना था. लेकिन दौरे पर पहुंचने के दो दिन बाद ही पूर्व कप्तान सरफराज अहमद सहित पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए.

पाक क्रिकेट टीम पर भड़का न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी टीम ने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है और अब उन्हें कुछ समय पृथकवास में रहना होगा जिससे वे अभ्यास नहीं कर सकेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया है कि क्रिकेटर सरफराज अहमद, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली, नसीम शाह, रोहेल नजीर और दानिश अजिज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी खिलाड़ियों को पृथकवास केंद्र भेज दिया गया है.

न्यूजीलैंड मीडिया के अनुसार कैंटरबरी जिला स्वास्थ्य बोर्ड के चिकित्सा अधिकारी ने पाकिस्तानी टीम प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि आगे सूचना तक टीम के सभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहे. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को तमाम निर्देश विस्तार से और स्पष्ट रूप से दिये गए थे लेकिन उनके द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

देश के स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा, 'न्यूजीलैंड आकर क्रिकेट खेलना सौभाग्य की बात है लेकिन अपने स्टाफ और अपने समुदायों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये बनाये गए नियमों का पालन बहुत जरूरी है. हमने टीम को अंतिम चेतावनी दे दी है.'

18 दिसंबर को खेला जाएगा पहला मैच

न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम तीन टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच 18 दिसंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. पाकिस्तान टीम ने इस दौरे से पहले बाबर आजम को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया. बाबर आजम पहले से ही वनडे और टी-20 में पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे हैं.

IND vs AUS Second ODI: मुश्किल में फिर फंसेगी टीम इंडिया, सिडनी में नहीं चलता है विराट कोहली का बल्ला, देखें आंकड़ें

IND vs AUS Second ODI: चोटिल स्टोइनिस की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा मौका, रिकी पोटिंग से होती है तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget