एक्सप्लोरर

अगर टी20 वर्ल्ड कप रद्द होता है तो ऑस्ट्रेलिया को दोबारा तय करना होगा कार्यक्रम: BCCI अधिकारी

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि, अगर टी 20 विश्व कप वास्तव में रद्द हुआ तो बोर्ड निश्चित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने के लिए उस विंडो का उपयोग करेगा.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी 20 विश्व कप का होना 'वास्तविकता से परे है. एडिंग्स के इस बयान से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में प्रस्तावित तीन मैचों की टी 20 सीरीज भी प्रभावित हुई है. ऐसे में आईपीएल को देखते हुए बीसीसीआई को इस बात को लेकर आशावादी है कि टी 20 सीरीज का कार्यक्रम को फिर से तय करना कोई मुद्दा नहीं होगा.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बातचीत में कहा कि अगर टी 20 विश्व कप वास्तव में रद्द हुआ तो बोर्ड निश्चित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने के लिए उस विंडो का उपयोग करेगा. साथ ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की योजना इस तरह से बनाई जा सकती है कि यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले या फिर वनडे के बाद हो सकती है.

अधिकारी ने कहा, " अगर टी 20 विश्व कप नहीं हुआ, जैसा कि ऐसा लग रहा है तो अक्टूबर में आस्ट्रेलिया का दौरा करना व्यावहारिक नहीं होगा और फिर हम आईपीएल के बाद दौरा कर सकते हैं, अगर उस अवधि के दौरान आईपीएल का आयोजन वास्तव में होता है."

उन्होंने कहा, " अगर आईपीएल नहीं होता है तो यह भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को प्रभावित करेगा. जहां तक भारत का संबंध है तो बीसीसीआई को राजस्व सुनिश्चित करना होगा ताकि घरेलू खिलाड़ी इस साल पैसा कमा सकें. यह केवल भारत से संबंधित परि²श्य है. अन्य बोडरें के पास भी उनके मुद्दे हैं."

सीए के चेयरमैन एडिंग्स पहले ही कह चुके हैं कि कोविड-19 महामारी के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी 20 विश्व कप का होना 'वास्तविकता से परे' है.

आईसीसी टी 20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में होना है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहा है.

एडिंग्स ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा, " आधिकारिक तौर पर इस टूनार्मेंट को इस साल के लिए स्थगित या रद्द नहीं किया गया है."

उन्होंने कहा, " हम 16 देशों को आस्ट्रेलिया में लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर देशों में कोरोना वायरस के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में मुझे लगता है कि यह वास्तविकता से परे हैं या फिर यह बहुत, बहुत मुश्किल होने वाला है."

आईसीसी की 10 जून को हुई पिछली बैठक टी-20 विश्व कप के फैसले को अगले महीने तक के लिए टाल दिया गया था. इस बीच, बीसीसीआई पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि अगर टी 20 विश्व कप स्थगित होता है तो वह आईपीएल के आयोजन पर विचार करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास
एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget