एक्सप्लोरर

Australia vs Sri Lanka: मिशेल स्टार्क की शानदार गेंदबाज़ी से 366 रनों से दूसरा टेस्ट जीता ऑस्ट्रेलिया, सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा

ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले को विशाल 366 रनों से जीतकर सीरीज़ पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया है.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में असहज नज़र आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में श्रीलंकाई टीम को बुरी तरह से रौंद दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मुकाबले को विशाल 366 रनों से जीतकर सीरीज़ पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया है. कैनबरा में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट पर 543 रन बनाकर घोषित की. पहली पारी में जो बर्न्स(180 रन) और ट्रेविस हेड(161 रन) ने विशाल शतक बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंका 215 रन पर ढेर हो गया. पहली पारी में श्रीलंकाई टीम को महज़ 215 रनों पर ढेर करने का श्रेय मिशेल स्टार्क को जाता है जिन्होंने मेहमान टीम के पांच विकेट झटके. ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी के आधार पर कुल 328 रनों की विशाल बढ़त मिली थी. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी भी तीन विकेट पर 196 रन बनाकर घोषित करते हुए श्रीलंका को 516 रन का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया के 516 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 17 रन से की. लेकिन आज का दिन श्रीलंकाई टीम के लिए और भी बुरी साबित हुआ. पूरी की पूरी मेहमान टीम आज दूसरी पारी में मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाज़ी के आगे 51 ओवर में सिर्फ 149 रन पर ढेर हो गई. स्टार्क के अलावा कमिंस ने भी श्रीलंका को 3 अहम झटके दिए. स्टार्क ने दूसरी पारी में 46 रन देकर पांच और मैच में 100 रन देकर 10 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैच आफ द मैच चुना गया. पैट कमिंस ने भी स्टार्क का अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. झाय रिचर्डसन और मार्नस लाबुशेन को एक-एक विकेट मिला. श्रीलंका की ओर से कुसाल मेंडिस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए. उनके अलावा सिर्फ सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने (30) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए. दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट भी पारी और 40 रन से जीता था. इसके साथ ही अब उसने सीरीज़ पर 2-0 से अपना कब्ज़ा कर लिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget