एक्सप्लोरर

एशेज़ के बाद अगली टेस्ट-ट्राई सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

एशेज़ टेस्ट सीरीज़ में शानदार जीत और वनडे सीरीज़ में करारी हार के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने अगली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई.

नई दिल्ली/कैनबरा: एशेज़ टेस्ट सीरीज़ में शानदार जीत और वनडे सीरीज़ में करारी हार के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने अगली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई. इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के साथ अगले महीने खेली जाने वाली ट्राई सीरीज़ के लिए भी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ टीम की बागडोर संभालेंगे. जबकि टीम में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन विक्टोरियन स्पिनर जॉन होलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन तेंज़ गेंदबाज़ ज़ेय रिचर्डसन को टीम में जगह मिली है. होलैंड ने साल 2016 में अगस्त के महीने में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. वहीं वेस्टर्न पेसर ज़ेय टीम में इकलौते अनकैप्ड प्लेयर हैं. हालांकि इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे में अपना डेब्यू किया है. जब इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में 57 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. दक्षिण अफ्रीका जाने वाली इस टीम में पांच खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका की धरती का अनुभव है. जिनमें कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, नैथन लायन और शॉन मार्श शामिल हैं. इनके अलावा पेट कमिंस ने भी अपना डेब्यू अफ्रीकी ज़मीन पर ही किया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 3 मुकाबले खेले जाने हैं. जिसका पहला मुकाबला 1-5 मार्च को डरबन में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच पोर्ट एलिज़ाबैथ में 9-13 मार्च को खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला 22-26 मार्च केपटाउन में खेला जाएगा. जबकि चौथा मैच जोहानेसबर्ग में 30 मार्च से 3 अप्रेल तक खेला जाएगा. टेस्ट टीम: स्टीव स्मिथ(कप्तान), डेविड वॉर्नर(उप-कप्तान), कैमरोन बेनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, मिचेल मार्श, टिम पेन, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, पेट कमिंस, नेथन लायन, जैक्सन बर्ड, जॉन होलैंड, ज़ेय रिचर्डसन.  टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलियन चयन समिति ने अगले महीने फरवरी में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज़ के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के साथ खेली जाने वाली इस सीरीज़ से कप्तान स्टीव स्मिथ को आराम दिया गया है. जिनकी गैर-हाज़िरी में डेविड वार्नर टीम की कमान संभालेंगे. वहीं युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ डी आर्की शॉर्ट को टीम में जगह मिली है. डी आर्की के अलावा ग्लैन मैक्सवेल पर एक बार फिर से चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है. वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद टी20 टीम में उनकी एक बार फिर से वापसी हुई है.
एशेज़ के बाद अगली टेस्ट-ट्राई सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान
वनडे की करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम मैनेजमेंट इस सीरीज़ में दमदार वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी. 3 फरवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज़ में फाइनल को मिलाकर कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे. जिसका फाइनल ईडन पार्क में 21 फरवरी को होगा. टी20 टीम: डेविड वॉर्नर(कप्तान), एरॉन फिंच(उप-कप्तान), ऐश्टन ऐगर, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डिआर्की शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्र्यू टे, ऐडम ज़म्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स
KKR के नए कप्तान पर लगी मुहर! मिस्टर IPL ने बताया नाम
KKR के नए कप्तान पर लगी मुहर! मिस्टर IPL ने बताया नाम
ईशान किशन ने 270 रन बनाकर तोड़े 3 रिकॉर्ड, कई दिग्गज छूटे पीछे
ईशान किशन ने 270 रन बनाकर तोड़े 3 रिकॉर्ड, कई दिग्गज छूटे पीछे
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget