एक्सप्लोरर

Novak Djokovic को ऑस्ट्रेलिया में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट से लौटाया वापस, ये है वजह

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में एंट्री नहीं मिली है. दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना था.

Australia bars Novak Djokovic: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को ऑस्ट्रेलिया में एंट्री नहीं मिली है. दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना था, लेकिन उनका प्रवेश वीजा रद्द कर दिया गया है. जोकोविच को कई घंटे तक मेलबर्न एयरपोर्ट पर रोका गया और उसके बाद जानकारी दी गई कि वह ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नियमों को पूरा नहीं करते हैं.

अधिकारियों ने पाया कि जोकोविच ने वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर चिकित्सकीय छूट देने वाले वीजा के लिए अनुरोध नहीं किया था. ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने एक बयान जारी कर कहा कि जोकोविच प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाम रहे. स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने भी कहा कि सीमा अधिकारियों द्वारा जोकोविच की चिकित्सा छूट की समीक्षा की गई, जो नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया.

पीएम बोले-नियमों से ऊपर कोई नहीं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने ट्विट किया, 'जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया है. नियम नियम हैं, खासकर जब हमारी सीमाओं की बात आती है. कोई भी इन नियमों से ऊपर नहीं है. हमारी मजबूत सीमा नीतियां ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण रही हैं. कोविड-19 से दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर यहां पर है. हम सतर्क रहना जारी रख रहे हैं.'

स्कॉट मॉरीसन ने इससे पहले भी जोकोविच को चेतावनी दी थी और कहा था कि वह अगर मेडिकल कारणों को साबित करने में नाकाम रहे, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एंट्री नहीं दी जाएगी. जोकोविच ने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है. सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी और 9 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने क्रोएशिया से ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले बताया कि उन्हें चिकित्सा कारणों की वजह से वैक्सीन से छूट मिली है. 

बता दें कि इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर नियंत्रण के लिए सख्त पाबंदी लगा रही है. सरकार की कोशिश है कि बाहर से केवल वही लोग देश में एंट्री कर पाएं, जो पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं. इसी वजह से 17 जनवरी से शुरू होने वाले 'ऑस्ट्रेलियन ओपन' में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कोरोना की वैक्सीन लेना अनिवार्य कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Richest Athletes: ये हैं दुनिया के 30 सबसे अमीर खिलाड़ी, लिस्ट में Virat Kohli और MS Dhoni का नाम नहीं

Ind vs SA 2nd Test: Johannesburg में इतिहास रचेगी Team India, करेगी 2018 वाला चमत्कार!

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Portugal vs Croatia Highlights: पुर्तगाल ने नॉकआउट में क्रोएशिया को रौंदा, रोनाल्डो की आंखों में आंसू, क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? जानें
पुर्तगाल ने नॉकआउट में क्रोएशिया को रौंदा, रोनाल्डो की आंखों में आंसू, क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? जानें
IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
IND vs SL: श्रीलंका दौरे का शेड्यूल आया सामने, जानिए टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Virat Kohli की सीक्रेट ट्रेनिंग, ODI सीरीज से पहले इस दिग्गज की ली मदद; इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
Embed widget