एक्सप्लोरर

मिचेल स्टार्क हुए IPL 2018 से बाहर, KKR को लगा बड़ा झटका

बॉल-टेम्परिंग विवाद की वजह से स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की विदाई के बाद एक और ऑस्ट्रेलियन की आईपीएल से विदाई हो सकती है.

नई दिल्ली/जोहानिसबर्ग: बॉल-टेम्परिंग विवाद की वजह से स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की विदाई के बाद एक और ऑस्ट्रेलियन की आईपीएल से विदाई हो सकती है. जी हां, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क के चोटिल होने की खबर आई है. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट वेबसाइट ने उनके चोटिल होने की वजह से उनके आईपीएल में खेलने पर भी संशय जताया है. cricket.com.au की खबर के मुताबिक मिचेल स्टार्क के दाहिने पैर की पिंडली की हड्डी में चोट है. जिसकी वजह से वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके स्थान पर युवा तेज़ गेंदबाज़ चैड सेयर्स आज ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की खबर से जो सबके बड़ी बात निकलकर आई है वो ये है शायद वो इस सीज़न आईपीएल में भी अपना जलवा नहीं दिखा पाएंगे. चोट के उपचार के लिए वो टेस्ट सीरीज़ खत्म होने के बाद वतन वापस लौटेंगे. अगर मिचेल स्टार्क की ये चोट गंभीर होती है तो फिर आईपीएल सीज़न 11 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए ये बड़ा झटका होगा. केकेआर की टीम 9.4 करोड़ की मोटी रकम खर्चकर मिचेल स्टार्क को अपने साथ जोड़ा था. स्टार्क केकेआर के खेमे में गेंदबाज़ी के अगवा गेंदबाज़ भी थे. लेकिन अब उनका खेलना मुश्किल नज़र आ रहा है. आपको बता दें कि इस सीज़न केकेआर की टीम ने गौतम गंभीर की विदाई कर दिनेश कार्तिक को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. लेकिन स्टार्क के नहीं रहने से कोलाकाता टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केकेआर टीम का पहला मुकाबला 8 अप्रेल को विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget