एक्सप्लोरर

आक्रामक कप्तान ने मुझे और ज्यादा आक्रामक बना दिया: चहल

आक्रामक कप्तान ने मुझे और ज्यादा आक्रामक बना दिया: चहलसौजन्य: एजेंसी
चेन्नई: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि विराट कोहली जैसे आक्रामक कप्तान के नेतृत्व में खेलने से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पा रहे हैं और इसने उन्हें और अधिक आक्रामक बना दिया है. कल रात पहले वनडे मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर 26 रन से हराने के बाद चहल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधिकांश कलाई के स्पिनर आक्रामक होते हैं लेकिन जब आपका कप्तान इतना आक्रामक हो तो आपको अधिक आक्रमण करने की स्वतंत्रता मिलती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कभी कभी हमें भी पीछे हटना पड़ता है और आपको अपनी योजना बदलनी पड़ती है.’’ पहले वनडे में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले चहल ने कहा कि दूसरे छोर पर बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की मौजूदगी से उनके लिए चीजें आसान हो गई और जब दोनों एक साथ गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने मैच के हालात के अनुसार योजना बनाई. चहल ने कहा, ‘‘हम स्थिति के अनुसार काम करते हैं और हम दोनों आक्रमण करने वाले गेंदबाज है इसलिए विकेट हासिल करने की कोशिश करते हैं. मैच के हालात के अनुसार हम चीजों को देखते हैं. अगर वह पहले गेंदबाजी करता है तो मैं उसे बताता हूं कि कहां से गेंद स्पिन हो रही है और हम कैसे बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों विकेट की तलाश में रहते हैं इसलिए सुरक्षित खेलने का कोई मतलब नहीं है. आप इस तरह मैच नहीं जीत सकते.’’ आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले चहल ने कहा कि इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट में ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ गेंदबाजी करने का अनुभव कल के मैच में आस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज को आउट करने में काम आया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे (मैक्सवेल को) आईपीएल में काफी गेंदबाजी की है. हमें उसे स्पिन में उलझाकर आउट करना था. हम रक्षात्मक होकर नहीं खेल सकते थे. लाइन में बदलाव महत्वपूर्ण था. अगर वह अच्छा शाट खेलता है तो ठीक है. अगर वह आफ साइड के बाहर रन बनाने की कोशिश करता है तो वह आउट सकता है.’’ घरेलू सर्किट में हरियाणा की ओर से खेलने वाले लेग स्पिनर चहल ने कहा कि कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें आफ साइड से बाहर गेंदबाजी करने की सलाह दी थी. चहल ने हार्दिक पंड्या और धोनी की भी तारीफ की जिन्होंने 118 रन की साझेदारी करके भारत को मैच में वापसी दिलाई. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह विकेट बर्ताव कर रहा था उसे देखते हुए माही भाई और पंड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. अगर हम 230-240 रन तक पहुंचते और विकेट से टर्न मिलता तो हमारे पास कुलदीप और केदार भाई थे. बेशक 87 रन पर पांच विकेट चटकाकर मैच 70 प्रतिशत आस्ट्रेलिया के कब्जे में था. लेकिन वे जिस तरह खेले और एडम जंपा के ओवर से जिस तरह की लय मिली वे 280 तक पहुंचे जो इस विकेट पर विजयी स्कोर था. अंत में हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget