Asian Games 2018: साक्षी मलिक ने किया निराश, ब्रॉन्ज जीचने से चूकीं
रियो ओलम्पिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेत साक्षी से इन खेलों में गोल्ड मेडल की उम्मीद थी.

इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत की रेसलर साक्षी मलिक ने निराश किया और वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल नहीं हो पाईं. साक्षी को खेलों के दूसरे दिन सोमवार को महिलाओं की 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल के मैच में उत्तर कोरिया की जोंग सिम रिम ने 12-2 से मात दी.
रियो ओलम्पिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेत साक्षी से इन खेलों में गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. लेकिन सेमीफाइनल में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिसके कारण उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया.
उनके पास ब्रॉन्ज का मौका था, जिसे वह गंवा बैठी. उत्तर कोरियाई खिलाड़ी ने शुरू से साक्षी पर दबाव बनाए रखा और 8-2 की बढ़ते ले ली. इस बढ़त को उन्होंने 12-2 तक पहुंचा दिया और तकनीकी दक्षता के आधार पर कांस्य पदक अपने नाम किया.
साक्षी को सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की आइसुलु तेनीबेकोवा वा से 8-7 से हार मिली, जिसकी वजह से फाइनल में जाने से महरूम रह गईं. साक्षी ने अपनी विपक्षी खिलाड़ी पर हावी होने की कोशिश की लेकिन उनके दांव उन पर ही भारी पड़ गई. तेनीबेकोवा ने साक्षी पर 6-4 की बढ़त ले ली थी. साक्षी ने हालांकि वापसी करने की कोशिश की लेकिन अंत में वह एक अंक के अंतर से मुकाबला हार गईं.
Source: IOCL
























