एक्सप्लोरर

Asia Cup T20 Most Hundreds: एशिया कप टी20 के इतिहास में लगे हैं सिर्फ दो शतक, जानिए किन दो खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा

एशिया कप टी20 के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो इस टूर्नामेेंट में शतक लगा पाए हैं. जानिए कौन हैं ये दोनो खिलाड़ी और कौन सी टीम के सामने किया है ये कारनामा

Asia Cup T20 Most Hundreds: एशिया कप का टी20 फॉर्मेट भले ही छोटा हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में शतक बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ है. इस प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर शतकीय पारी खेली. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही शतक अलग-अलग टीमों और अलग-अलग परिस्थितियों में आए हैं, लेकिन दोनों पारियां टूर्नामेंट की यादगार पारियों में गिनी जाती हैं.

बाबर हयात - हांगकांग बनाम ओमान 

हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात ने साल 2016 में टी20 एशिया कप में इतिहास रच दिया था. 19 फरवरी को फतुल्लाह में ओमान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबलें में हयात ने 122 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 60 गेंदों पर यह शतक पूरा किया था और कुल 91 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे थे. इस पारी में हयात ने 9 चौके और 7 छक्के लगाए और 203.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. यह न सिर्फ एशिया कप टी20 का पहला शतक था बल्कि हांगकांग क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक माना जाता है.

विराट कोहली - भारत बनाम अफगानिस्तान

इस रिकॉर्ड की लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का है. उन्होंने 8 सितंबर 2022 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाकर एशिया कप टी20 में दूसरा शतक जड़ा था. कोहली की इस पारी में 61 गेंदों पर 12 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा. यह पारी खास इसलिए भी थी क्योंकि कोहली लंबे समय से शतक के सूखे से जूझ रहे थे और इस पारी ने उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनों शतकों का सिलसिला फिर से शुरू किया था.

आंकड़े बताते हैं मुश्किल

एशिया कप टी20 के इतिहास में अब तक सिर्फ दो शतक बने हैं, एक बाबर हयात का 2016 में और दूसरा विराट कोहली का 2022 में. यह आंकड़ा बताता है कि भले ही टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों के लिए रन बनाने का सबसे तेज तरीका माना जाता है, लेकिन टूर्नामेंट की परिस्थितियां और दबाव इसे और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं. इस बार का एशिया कप 2025 भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा की कोई और खिलाड़ी इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाता है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget