एक्सप्लोरर

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

Asia Cup Final: भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया. भारत के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने 55 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 48 रन बनाये.

Asia Cup Final: कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी के बाद भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया. जीत के लिये 223 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिये थे लेकिन 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी. महमूदुल्लाह के इस ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने एक और दूसरी पर केदार जाधव ने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर कुलदीप ने दो रन लिये लेकिन अगली गेंद पर रन नहीं बन सका.

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर एक एक रन लेकर कुलदीप और केदार ने भारत को जबर्दस्त जुझारूपन का प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेशी टीम पर जीत दिलाई. इससे पहले कुलदीप और केदार की स्पिन जोड़ी ने लिटन दास के शतक के बावजूद बांग्लादेश को 222 रन पर समेट दिया था.

भारत के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने 55 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 48 रन बनाये. दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन का योगदान दिया . चोट लगने के कारण कुछ देर मैदान छोड़कर जाने वाले केदार ने नाबाद 23 रन बनाये.

इससे पहले खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही बांग्लादेशी टीम ने अच्छा आगाज किया. दास ने 117 गेंद में 121 रन बनाकर बांग्लादेश को अच्छी शुरूआत दी लेकिन बाद के बल्लेबाज लय कायम नहीं रख सके.

दास और मेहदी हसन मिराज (32) ने पहले विकेट के लिये 120 रन जोड़े .ऐसा लगने लगा था कि बांग्लादेश बड़ा स्कोर बनायेगा लेकिन इसके बाद 10 विकेट 102 रन के भीतर गिर गए और पूरी पारी 48. 3 ओवर में सिमट गई.

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

चाइनामैन कुलदीप ने 45 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि केदार ने नौ ओवर में 41 रन देकर दो विकेट चटकाये. बांग्लादेशी टीम गैर जिम्मेदाराना शाट खेलकर विकेट गंवाती गई. महेंद्र सिंह धोनी की कुशल स्टम्पिंग और रविंद्र जडेजा के चुस्त क्षेत्ररक्षण ने भी भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई.

मिराज को सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेजना कप्तान मशरेफी मुर्तजा का मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. मिराज ने दास के साझेदार की भूमिका बखूबी निभाकर टीम को अच्छी शुरूआत दी. दोनों ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को चौके लगाये. युजवेंद्र चहल को आते ही मिडविकेट पर छक्का लगाया.

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

भारत को पहली सफलता केदार ने 21वें ओवर में दिलाई जब मिराज उनकी गेंद पर कवर में अंबाती रायुडू को कैच दे बैठे. इमरूल कायेस (दो) को चहल ने पगबाधा आउट किया . फार्म में चल रहे मुशफिकर रहीम (दो) ने केदार की गेंद पर डीप मिडविकेट में कैच थमाया.

एक समय पर बिना किसी नुकसान के 120 रन से बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 137 रन हो गया. मोहम्मद मिथुन (दो) आउट होने वाले अगले बल्लेबाज थे. जडेजा ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का नमूना पेश करते हुए उन्हें रन आउट किया. महमूदुल्लह ने कुलदीप की गेंद पर डीप मिडविकेट में बुमराह को कैच थमाया. दास ने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाये और वह स्टम्पिंग का शिकार हुए.

Asia Cup Final: भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार जीता एशिया कप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget