एक्सप्लोरर

Largest Victories in Asia Cup: एशिया कप की टॉप 5 सबसे बड़ी जीत, भारत ने तो इतने रन बना दिए जितना दो टीमें नहीं बना पाती

भारत और पाकिस्तान ने एशिया कप (ODI) में सबसे बड़ी जीतों का रिकॉर्ड बनाया है. भारत की 256 रन से जीत टॉप पर, जबकि पाकिस्तान ने नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों को बड़े अंतर से हराया है.

Largest Victories in Asia Cup: एशिया कप (ODI) का इतिहास ऐसे कई एकतरफा मुकाबलों का गवाह रहा है, जब भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों ने अपने विरोधियों को पूरी तरह से दबा दिया. चाहे बात हो मजबूत टीमों की या अपेक्षाकृत कमजोर विरोधियों की, दोनों एशियाई दिग्गजों ने कई बार बड़े अंतर से मैच जीतकर टूर्नामेंट पर अपनी पकड़ साबित की है. सबसे बड़ी जीतों के आंकड़े बताते हैं कि रनों के अंतर से भारत और पाकिस्तान का दबदबा अब तक कायम है.

भारत बनाम हांगकांग (करांची, 25 जून 2008)

एशिया कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत भारत के नाम है. 25 जून 2008 को कराची में खेले गए मैच में भारत ने हांगकांग के खिलाफ 375 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में हांगकांग की टीम 36.5 ओवर में सिर्फ 118 रन ही बना पाई और भारत ने मुकाबला 256 रनों से जीत लिया था. यह अब तक एशिया कप का सबसे बड़ा अंतर है.

पाकिस्तान बनाम नेपाल (मुल्तान, 30 अगस्त 2023)

पाकिस्तान ने भी एशिया कप में कई बार दबदबा दिखाया है. सबसे हालिया उदाहरण 30 अगस्त 2023 का है, जब मुल्तान में नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान ने 343 रन बनाए. कप्तान बाबर आजम की शानदार पारी और इफ्तिखार अहमद की आतिशी बल्लेबाजी से टीम का स्कोर बड़ा हुआ. लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 104 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 238 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (ढाका, 2 जून 2000) 

पाकिस्तान ने एशिया कप 2000 में भी बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी. 2 जून 2000 को ढाका में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 321 रनों का अंबार लगा दिया था. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 88 रन पर ही ढेर हो गई और पाकिस्तान ने मुकाबला 233 रनों से अपने नाम कर लिया था.
 
भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो, 10 सितम्बर 2023) 

10 सितंबर 2023 को कोलंबो में खेला गया भारत-पाकिस्तान मैच एशिया कप की यादगार भिड़ंतों में शामिल हो गया है. भारत ने विराट कोहली और केएल राहुल की शतकीय पारियों के दम पर 357 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ही सिमट गई और भारत ने मुकाबला 228 रनों से जीत लिया था

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (चटगांव, 29 अक्टूबर 1988) 

पाकिस्तान ने पहले भी बांग्लादेशी टीम को आड़े हाथों लिया था. 29 अक्टूबर, 1988 को चटगांव में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 285 रन बनाए और बांग्लादेश को 112 रन पर ही रोककर 173 रनों की जीत दर्ज की थी

इन आंकड़ों से साफ है कि एशिया कप में टॉप 5 की सबसे बड़े अंतर की जीतें सिर्फ भारत और पाकिस्तान के नाम दर्ज हैं. जहां भारत ने हांगकांग और पाकिस्तान पर दबदबा बनाया, वहीं पाकिस्तान ने नेपाल और बांग्लादेश को बड़े अंतर से मात दी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget