एक्सप्लोरर

एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से दी मात

भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है.

नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा (52) और शिखर धवन (46) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने एशिया कप-2018 ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदों की लिहाज से पाकिस्तान पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है.

भारत और पाकिस्तान आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल के बाद बाद से पहली बार भिड़े हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को हराकर हिसाब चुकता कर लिया है. भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था.

पाकिस्तान से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और शिखर ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दी. रोहित को शदाब खान ने गूगली पर बोल्ड किया. उन्होंने 39 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए. रोहित का वनडे में यह 35वां अर्धशतक है. रोहित के आउट होने के बाद शिखर ने अंबाती रायडू (नाबाद 31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 रन जोड़े. हालांकि शिखर अपने अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 54 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया. शिखर का विकेट टीम के 104 के स्कोर पर गिरा.

शिखर के आउट होने के बाद रायडू ने दिनेश कार्तिक (नाबाद 31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर भारत को आठ विकेट से आसान जीत दिला दी. रायडू ने 46 गेंदों पर तीन चौके और कार्तिक ने 37 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने 31 रन पर एक विकेट और शदाब ने छह रन पर एक विकेट हासिल किए.

इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रनों पर समेट दिया. दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने तीन रन के स्कोर पर ही इमाम उल हक (2) और फखर जमान (0) को आउट कर पाकिस्तान के फैसले को गलत साबित कर दिया.

हालांकि इसके बाद बाबर आजम (47) और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (43) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की लेकिन चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने आजम को बोल्ड कर पाकिस्तान को चौथा झटका दे दिया. आजम ने 62 गेंदों पर छह चौके लगाए. आजम के आउट होने के बाद कप्तान सरफराज अहमद (6) को पार्ट टाइम आफ स्पिनर केदार जाधव ने आउट किया. पाकिस्तान ने 100 रन रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद उसने आखिरी पांच विकेट मात्र 62 रन जोड़कर गंवा दिए. भारत की ओर से भुवनेश्वर ने 15 रन पर तीन विकेट, जाधव ने 23 रन पर तीन विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 23 रन पर दो विकेट और कुलदीप ने 37 रन पर एक विकेट हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहला शतक जड़ श्रेयस अय्यर ने पंजाब को जिताया करो या मरो मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
पहला शतक जड़ श्रेयस अय्यर ने पंजाब को जिताया करो या मरो मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget