एक्सप्लोरर

आईसीसी रैंकिंग: शीर्ष पर रहते अश्विन ने किया 2016 का समापन

आईसीसी रैंकिंग: शीर्ष पर रहते अश्विन ने किया 2016 का समापन

दुबई: इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए 2016 का समापन किया है. वहीं उनके साथी स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा शनिवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बचाने में कामयाब रहे हैं.

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली साल के अंत में टेस्ट बल्लेबाजों की रैकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को पहला स्थान हासिल हुआ है.

अश्विन, जडेजा और कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हुईं घरेलू टेस्ट श्रृंखलाओं के दौरान यह रैंकिंग हासिल की.

गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा और काइल एबॉट ने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है. इन दोनों ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में क्रमश: चार और पांच विकेट लिए.

इस साल नौ टेस्ट मैचों में 47 विकेट लेने वाले रबादा को 17वां स्थान हासिल हुआ है वहीं एबॉट को सात अंकों का फायदा हुआ है और वह 21वें स्थान पर आ गए हैं.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली को हुआ है. उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था और वह आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने. हालांकि पाकिस्तान यह मैच हार गया.

अजहर को इस दोहरे शतकीय पारी के कारण 10 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 787 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं. इसी मैच में 165 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले स्मिथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने अपने अंकों में इजाफा किया है और अब उनके 937 अंक हो गए हैं.

वहीं उनके हमवतन डेविड वार्नर को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 144 रनों की पारी खेलने का फायदा हुआ है और वह एक स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ खेली जारी टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले स्टीफन कुक को रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह 25वें स्थान पर आ गए हैं.

हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अश्विन यहां भी शीर्ष पर कायम हैं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल, पढ़ें डे रिपोर्ट
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप
Abhishek Sharma फाइनल में खेलेंगे या नहीं? क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट
अभिषेक शर्मा फाइनल में खेलेंगे या नहीं? क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर ताजा अपडेट

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget