एक्सप्लोरर

IPL 2020 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. इस सीज़न की शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगी.

आज दुनियाभर के सभी क्रिकेटर्स विश्व की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेना चाहते हैं. हर बार की तरह इस सीज़न के लिए भी टीम मालिकों ने कई नए खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. आईपीएल 2020 में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो पहली बार इस लीग में हिस्सा लेंगे. आइये जानें कि आईपीएल 2020 में डेब्यू करने वाले किन खिलाड़ियों पर सभी की नज़रें रहेंगी.

1- यशस्वी जायसवाल

भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल IPL 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखेंगे. यशस्वी को राजस्थान ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है. आईपीएल 2020 में यशस्वी राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं. यशस्वी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य भी माना जा रहा है, ऐसे में इस सीज़न में सभी की नज़रें यशस्वी के प्रदर्शन पर ही रहेंगी.

2- तेज़ गेंदबाज़ शेल्डन कॉटरेल

वेस्टइंडीज़ के लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ शेल्डन कॉटरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. कॉटरेल इस साल पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगे. वेस्टइंडीज़ के लिए 22 टी-20 इंटरनेशनल शानदार प्रदर्शन करने वाले कॉटरेल आईपीएल के अपने डेब्यू सीज़न में भी धमाल मचाना चाहेंगे.

3- स्टाइलिश बल्लेबाज़ अब्दुल समद

आईपीएल 2020 की नीलामी में सनराइज़र्स हैदराबाद ने कई युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया था. जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अब्दुल समद को इरफान पठान ने तराशा है. SRH ने समद को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था. समद आईपीएल में भी अपना कमाल दिखाना चाहेंगे. ऐसे में सभी की नज़रें समद के प्रदर्शन पर ही रहेंगी.

4- इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ टॉम बैंटन

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ टॉम बैंटन भी इस साल पहली बार इस लीग में खेलते दिखेंगे. इंग्लैंड के इस ओपनर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. बैंटन आईपीएल के अपने डेब्यू सीज़न को ज़रूर यादगार बनाना चाहेंगे.

5- तमिलनाडु के आर साई किशोर

तमिलनाडु के लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर रवि श्रीनिवासन साई किशोर ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. घरेलू क्रिकेट में साई के प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा है. पिछले साल इस युवा स्पिनर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सबसे ज्यादा (20) विकेट लिए थे. टी20 क्रिकेट में साई ने 6 से कम की इकॉनमी से रन दिए हैं. साई आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget