एक्सप्लोरर

सब भुलाकर मौजूदा समय में टीम को योगदान देना चाहता हूं: अभिनव मुकुंद

सब भुलाकर मौजूदा समय में टीम को योगदान देना चाहता हूं: अभिनव मुकुंद
गॉल: अभिनव मुकुंद को भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने में छह साल लग गये. लेकिन बतौर ओपनर बल्लेबाज उनके स्थान की अब भी गारंटी नहीं है. इन सबके बाद भी मुकुंद वर्तमान में रहना पसंद करते हैं और बीते समय या भविष्य के बारे में सोचने के बजाय टीम के लिये योगदान देने पर ध्यान लगा रहे हैं. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में मुकुंद ने 81 रन बनाए, यह उनके 2011 में डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ 62 रन के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रयास के बाद उनका दूसरा टेस्ट अर्धशतक है. मुकुंद इस साल के शुरू में आस्ट्रेलिया सीरीज के बाद भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. लेकिन शिखर धवन के पहली पारी में बनाये गये 190 रन और मुरली विजय या केएल राहुल की संभावित वापसी से टीम में उनके स्थान पर संशय बन गया है. मुकुंद ने कहा,‘‘मेरे पास इस टेस्ट में कुछ करने का मौका था. मैं आगे के बारे में या अगले टेस्ट के बारे में नहीं सोचना चाहता. पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज या दूसरे विकल्प के सलामी बल्लेबाज बनने से कोई अंतर नहीं पड़ता. जब आपको क्रीज पर खेलने का मौका मिलता है तो... मैं उसका फायदा उठाना चाहता हूं. मैंने यही सोचा.’’ उन्होंने कहा,‘‘ऐसा भी समय था, मैं इसके बारे में काफी ईमानदार हूं कि मुझे सफेद कपड़े पहनने में भी दिलचस्पी नहीं होती थी. मैं किसी टीम का हिस्सा नहीं था, मैं किसी प्रथम श्रेणी टीम का हिस्सा नहीं था. ऐसा भी समय था जब मुझे अपनी ही प्रथम श्रेणी टीम से बाहर कर दिया गया था. इस भारतीय टीम का हिस्सा होने का मौका मिला एक तरह से बड़ा बोनस था. मैं प्रत्येक मैच को मौके की तरह ले रहा हूं, बस. अगर मैं टीम का हिस्सा हूं या टीम का हिस्सा नहीं हूं, फिर भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा.’’ तमिलनाडु के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वापसी के बाद टीम के सदस्य काफी सहयोगी रहे. उन्होंने कहा,‘‘सहयोगी स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों ने मुझे काफी सहज महसूस कराया. मैं जूनियर स्तर पर विराट कोहली और रविंद्र जडेजा और इनमें से काफी खिलाड़ियों के साथ काफी खेला हूं. मुझे लगता है कि माहौल ही ऐसा है कि आप ड्रेसिंग रूप में सहज महसूस करते हो.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget