एक्सप्लोरर

स्मिथ की डिविलियर्स को सलाह, छोड़ें वनडे टीम की कप्तानी

जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने खराब दौर से गुजर रहे दिग्गज बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को एकदिवसीय टीम की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि डिविलियर्स को टीम की कप्तानी छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए. स्मिथ ने ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित अपने एक लेख में लिखा है कि डिविलियर्स पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उन्हें एक साल आराम करने की सलाह दी, जिसे उन्होंने मान लिया. स्मिथ ने लिखा है, "मेरा मानना है कि डिविलियर्स पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर विचार कर रहे थे, लेकिन सीएसए ने उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें संन्यास लेने से रोका." स्मिथ आगे लिखते हैं, "डिविलियर्स ग्रीष्मकाल में सीएसए के साथ अपने भविष्य पर विचार करेंगे. लेकिन उनको मेरी सलाह है कि वह एकदिवसीय टीम की कप्तानी छोड़ दें और अगले दो साल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें." डिविलियर्स ने पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद कोहनी में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे. हाशिम अमला के कप्तानी छोड़ने के बाद डिविलियर्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वह एक साल तक ही इस पद पर बने रहे और इसके बाद फाफ डु प्लेसिस को टीम का कप्तान बना दिया गया. स्मिथ ने लिखा है, "यह उनके करियर को विस्तार देने के लिए बेहद जरूरी है, साथ ही यह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए भी बेहद जरूरी है." डिविलियर्स की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हाल ही में हुए चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप दौर से ही बाहर होना पड़ा और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में भी उसे मात खानी पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली महिला कौन?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली महिला कौन?
अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget