एक्सप्लोरर

इस फॉर्मूले के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है टी20 विश्व कप, प्रधानमंत्री ने दिया ये बयान

इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में 2020 टी20 विश्व कप खेला जा सकता है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अगले महीने से देश में क्रिकेट की शुरुआत करना चाहते हैं.

सिडनी: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में 2020 टी-20 विश्व कप होने की उम्मीद बढ़ गई है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन अब देश में कोरोना वायरस की महामारी के बीच लॉकडाउन में और छूट देना चाहते हैं. मॉरिसन ने शुक्रवार को बयान दिया कि लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस में 40 हज़ार लोगों की क्षमता वाले खेल स्टेडियम 10 हज़ार लोगों की मेज़बानी करने को स्वतंत्र रहेंगे. गौरतलब है कि स्कॉट मॉरिसन के इस बयान के बाद 2020 टी20 विश्व कप के आयोजन की संभावनाएं बढ़ गई है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के बाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ भी खेली जानी है. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को अगले महीने 2020 टी20 विश्व कप के आयोजन पर फैसला करना है. राष्ट्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद मॉरिसन ने लिया फैसला शुक्रवार को राष्ट्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रभानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने यह फैसला लिया. बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बदलाव खेल मैच, कंसर्ट और महोत्सव जैसे कार्यक्रमों में लागू होंगे. हालांकि, स्टेडियम सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शकों के साथ मेज़बानी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य उन नियमों के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें 40 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम 10 हज़ार दर्शकों की मेज़बानी कर सकेंगे. उन्होंने आगे कहा, 'इसके लिए बड़ा स्थान होना चाहिए. साथ ही इसमें सीटें भी उचित दूरी पर होनी चाहिए. अगले कुछ हफ्तों में इसके बारे में विचार किया जाएगा. बड़े स्टेडियमों के लिए हर स्थल पर राज्य के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मिलकर काम किया जाएगा.' मॉरिसन ने आगे कहा कि देश में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से इन स्थलों के लिए नियमों को बनाया जा रहा है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया कोरोना वायरस से कम प्रभावित वाले देशों में शामिल है. यहां अब तक कोविड-19 के 7,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं वहाब रियाज़, पिछले साल लिया था अनिश्चितकालीन ब्रेक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
'नियम अलग क्यों', हनुमा विहारी का चयनकर्ताओं पर आरोप
क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा
क्रिकेट स्टेडियम में बम की खबर, दर्शकों को किया गया बाहर, पढ़िए किस्सा
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- यह सपना सच होने जैसा
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- यह सपना सच होने जैसा
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Embed widget