एक्सप्लोरर
US में राहुल गांधी के सवालों पर BJP ने किया पलटवार | Khabar din bhar
Manipur, Indian Air Force & OSD

US में राहुल गांधी के सवालों पर BJP ने किया पलटवार | Khabar din bhar

Episode Description

आप सुन रहें है Nishant Mishra के साथ ख़बर दिन भर सिर्फ abp live podcasts पर

मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है. मणिपुर के DGP पी डुंगेल का तबादला कर दिया गया है. अब 1993 बैच के आईपीएस अफसर राजीव सिंह नए पुलिस चीफ़ होंगे. वहीं पी. डोंगेल को ओएसडी (गृह) नियुक्त किया गया है.

दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आरोपी अमित अरोड़ा ने दिनेश अरोड़ा (सरकारी गवाह) के माध्यम से मनीष सिसोदिया को रिश्वत की रकम पहुंचाई। 

कर्नाटक के चामराजनगर में गुरुवार को IAF का सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह हादसा भोगपुरा गांव के एक खुले मैदान में हुआ है। एयरक्राफ्ट की महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं। 

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर हिंसा की वजह गलतफहमी है। इसलिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बना कमीशन इसकी जांच करेगा। CBI भी हिंसा से जुड़े 6 केस की जांच करेगी। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया. 

देश के अधिकांश हिस्से बेहद गर्म मौसम का सामना कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कश्मीर घाटी में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. ठंडे मौसम की वजह से लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है. 

भारत और नेपाल के बीच प्रस्तावित रामायण सर्किट के काम में तेजी लाई जाएगी। भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और PM मोदी से मुलाकात में यह फैसला हुआ। बातचीत के बाद PM मोदी ने कहा- दोनों देशों के बीच रामायण सर्किट का काम तेजी से पूरा किया जाएगा। 

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी 6 दिन के अमेरिका दौरे पर गए हैं। उन्होंने सिलिकॉन वैली में बीते दिन AI क्षेत्र में स्टार्ट-अप शुरू करने वाले कई बिजनेसमैन से मुलाकात की। इस दौरान पेगासस स्पाईवेयर पर चर्चा करते हुए राहुल ने कहा- मुझे पता है कि मेरा फोन टैप हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अपना फोन उठाया और बोले- हैलो, मोदी जी।

पाकिस्तान को गारंटी देनी होगी कि अक्टूबर में उसकी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आ रही है या नहीं। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) से आश्वासन लेने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और CEO ज्यॉफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा स्टारर फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला है.

एक्टर मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' 23 मई को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी.  इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही अब इसे थिएटर में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. 

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi Highcourt) ने आज भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डॉयरेक्टर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर (Madhuri Jain Grover) को तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने कंपनी में कथित 80 करोड़ रुपये फ्रॉड के मामले में जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. 

फुल प्लेलिस्ट
और देखें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement
Advertisement
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
Advertisement

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या?  #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget