एक्सप्लोरर

'चेहरा ढंककर आए थे उपद्रवी', स्थानीय लोगों का दावा, नागपुर में हुई हिंसा की बड़ी बातें

Nagpur Violence: नागपुर के महाल इलाके में सुबह बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद शाम होते होते यहां पर बवाल हो गया.

नागपुर के महाल इलाके में औरंगजेब की कब्र को लेकर दो गुटे में टकराव हो गया. हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक ने कहा कि यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. पुलिस ने कहा कि फिलहाल हालात काबू में हैं.

1/8
औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच नागपुर के महाल में सोमवार (17 मार्च) शाम साढ़े आठ बजे के करीब भारी बवाल हो गया. दो गुटे में भयंकर टकराव हो गया. सुबह यहां पर वीएचपी और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को लेकर प्रदर्शन किया था. शाम में भालदारपुरा में भीड़ ने पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ कर दी. हिंसा भड़क गई. कई गाड़ियों को नुकसान हुआ. कुछ पुलिसकर्मी घायल हो हुए हैं. सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य के अन्य नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की है.

2/8
इस बवाल में डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. सवाल है कि आखिर कुल्हाड़ी से कैसे हमला किया गया? क्या इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं है? दरअसल, ये सवाल इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इसके पीछे साजिश है.

3/8
नागपुर में पुलिस ने एहतियातन धारा 163 लागू कर दी है. सूत्रों की मानें तो इस घटना को लेकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 40-45 लोगों को हिरासत में लिया गया है. नागपुर पुलिस ने कहा कि महाल इलाके में पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद नागपुर पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा जारी कर दी है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और उनके पास मौजूद दूसरे वीडियो क्लिप्स को खंगाल रही है, मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने शहर में शांति बनाए रखने और नागपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है.

4/8
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में जो घटना हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण  है. उन्होंने कहा कि मैं खुद पूरे मामले पर नजर रख रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि घटना के पीछे जो लोग भी शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

5/8
पुलिस ने पूरे घटना की जांच के लिए 20 अलग-अलग टीमें बनाई हैं. पुलिस लगातार धड़पकड़ कर रही है. पुलिस का दावा है कि फिलहाल हालात काबू में हैं. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है. पुलिस की टीमें ग्राउंड पर और कंट्रोल रूम से जांच को आगे बढ़ा रही हैं. पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूरी पूछताछ की जाएगी. पुलिस के हाथ जो भी शुरुआती जानकारी लगी है उसकी गहराई से जांच की जा रही है.

6/8
एबीपी न्यूज़ से बातचीत में नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने कहा कि मामले की जांच जारी है. पथराव की घटना पर उन्होंने कहा कि यहां पर कुछ निर्माणकार्य चल रहा था, वहीं से पथराव का सामान आया.

7/8
नागपुर पुलिस पूरी रात कॉम्बिग ऑपरेशन करेगी. एक स्थानीय शख्स ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि झुंड में वो (उपद्रवी) आए थे. उनका चेहरा ढंका हुआ था. हम लोगों को कुछ आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले हैं जिसे हम पुलिस को देंगे.

8/8
विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत और भी बिगड़ चुकी है. वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि क्या सरकार को ये दंगा चाहिए था? ये माहौल तो पिछले आठ-दस दिनों से निर्माण हो रहा था. शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटील ने कहा कि जो तस्वीरें आ रही हैं उससे लग रहा है कि माहौल ठीक नहीं है. सीएम देवेंद्र फडणवीस का विधानसभा यहीं से आता है. 40-50 साल में ऐसे दंगा नागपुर में हुआ नहीं था. यहां का इतिहास वैसा नहीं है. अचानक जो हुआ है उसे रोकने की आवश्यकता है.

महाराष्ट्र फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'

जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत

17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित

कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

Embed widget