हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमध्य प्रदेशIn Pics: इंदौर में मेयर उम्मीदवार के एलान के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, पूजा अर्चना की
In Pics: इंदौर में मेयर उम्मीदवार के एलान के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, पूजा अर्चना की
Written By : विक्रम सिंह जाट | Updated at : 15 Jun 2022 06:33 PM (IST)
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महाकाल के दर पर मत्था टेका
1/6
इंदौर में महापौर प्रत्याशी की घोषणा के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे. उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जनता ने बीजेपी के कार्यकाल में विकास देखा है इसलिए प्रत्याशी लाखों से जीतेंगे.
2/6
मध्य प्रदेश के इंदौर और रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर पार्टी में खूब रस्साकशी चली. इसके बाद आखिरकार रतलाम और इंदौर में बीजेपी की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए.
3/6
इस घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान महाकाल का अभिषेक किया. वे महाकाल मंदिर पहुंचे और उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.
4/6
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भगवान महाकाल को साष्टांग प्रणाम भी किया. इसके बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपने मन की मनोकामना बोली और फिर मंदिर परिसर से बाहर निकले.
5/6
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भगवान ने सब कुछ दिया है. भगवान महाकाल से कुछ और मांगने की जरूरत ही नहीं है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर बयान दिया कि बीजेपी के कार्यकाल में काफी विकास कार्य हुए हैं. बीजेपी प्रत्याशी की हार और जीत के प्रश्न की बजाय यह पूछा जाना चाहिए कि कितने लाख वोट से बीजेपी के प्रत्याशी जीतने वाले है ?
6/6
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए बिना ही मंदिर परिसर से चले गए. जब उनसे नूपुर शर्मा के बयान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया. यह पहला मौका था जब राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ कोई विधायक या मंत्री महाकाल मंदिर नहीं पहुंचे थे. हर बार यह देखने में आया है कि उनके साथ इंदौर के कुछ विधायक जरूर मंदिर में मौजूद रहते हैं.