एक्सप्लोरर
Eid 2024: जम्मू-कश्मीर में आज ही मनाई जा रही ईद, गले लगकर दी मुबारकबाद, देखें तस्वीरें
Eid 2024 In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बुधवार (10 अप्रैल) को हर्ष और उल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है. हजरतबल में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. महबूबा मुफ्ती ने भी नमाज अदा की.
(जम्मू-कश्मीर में अदा की गई ईद की नमाज)
1/7

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को ईद का त्योहार मनाया गया. इस मौके पर पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी ईद की नमाज अदा की. अपने रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ ईद मनाई.
2/7

महबूबा मुफ्ती ने 'एक्स' पर ईद को लेकर वीडियो शेयर किया. उन्होंने लोगों को ईद की शुभकामनाएं और बधाई दी.
3/7

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं.माना जा रहा है कि शुक्रवार शाम को चांद दिखने के बाद पूरे भारत में ईद मनाई जाएगी.
4/7

ईद के दौरान छोटे बच्चों में खासा उत्साह नजर आया जो सालभर से इस त्योहार का इंतजार कर रहे थे.
5/7

वहीं, उमर अब्दुल्ला ने भी हजरतबल में ईद की नमाज अदा करने के बाद मीडिया से बातचीत में अब्दुल्ला ने हजरतबल में नमाज अदा की. उन्होंने मंगलवार को चांद निकलने के बाद सभी को ईद की मुबारकबाद दी थी.
6/7

जम्मू में सबसे बड़ी सभा ईदगाह और मक्का मस्जिद में हुई, जहां सैकड़ों नमाजियों ने नमाज-ए-ईद अदा की. ह
7/7

मुफ्ती इनायतुला कासमी ने कहा कि हम सभी को ईद की बधाई देते हैं.हमें प्यार और भाईचारा फैलाना चाहिए न कि लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करनी चाहिए.
Published at : 10 Apr 2024 03:31 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
टेलीविजन
क्रिकेट
























