एक्सप्लोरर

Mr Bean के बहाने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने की पाकिस्तान की खिंचाई, पीएम शहबाज ने इस अंदाज में दिया जवाब

Mr Bean को लेकर पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के क्रिकेट फैन्स के बीच जमकर ट्रोलिंग चल रही है. इसमें अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भी एंट्री हो गई है.

Shejbaz Sharif: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में गुरुवार को जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 1 रन से शिकस्त दे दी. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. जिम्बाब्वे की इस जीत से हर कोई हैरान था. वहीं जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने भी इसको लेकर ट्वीट किया और पाकिस्तान की खिंचाई भी की.

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन दाम्बुदजो मनांगाग्वा के ट्वीट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तानियों को बाउंस बैक करने की फनी हैबिट है."

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत! टीम को बधाई. अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना…#PakvsZim"

पाक पीएम शहबाज का जवाब 

शहबाज शरीफ ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, "हमारे पास असली मिस्टर बीन नहीं हो सकता है, लेकिन हमारे पास असली क्रिकेट भावना है...और हम पाकिस्तानियों को बाउंस बैक करने की एक अजीब आदत है :) राष्ट्रपति को बधाई. आपकी टीम ने वास्तव में अच्छा खेला आज."

कहां से आया मिस्टर बीन?

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे मैच से पहले कुछ फोटो शेयर किए थे, जिसमें टीम के खिलाफ अभ्यास करते नजर आ रहे थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के कुछ क्रिकेट फैन्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने देश के नागरिक के तौर पर हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे. तुमने एक बार असली के जगह नकली पाकिस्तानी मिस्टर बीन दिखा दिया था. बस दुआ करें कि बारिश आपको बचा ले...#ZIMVSPAK."

...पाकिस्तान ने नकली मिस्टर बीन भेजा था

मिस्टर बीन को कौन नहीं जानता. यह किरदार अपने हास्य अभिनय के लिए काफी लोकप्रिय है. इस किरदार को निभाने वाले रोवन एटकिंसन हैं. छह साल पहले हरारे कृषि शो के दौरान पाकिस्तान ने एक कलाकार को नकली मिस्टर बीन बनाकर भेजा था. पाकिस्तान ने जिस शख्स को नकली मिस्टर बीन बनाकर जिम्बाब्वे भेजा था उसका नाम आसिम मोहम्मद था, जो मिस्टर बीन की तरह दिखता था. हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के इस नकली बीन के शो के लिए 10 डॉलर का टिकट भी लगाया गया था. पाक की इसी हरकत से जिम्बाब्वे के फैन्स निराश हो गए. उन्होंने कहा कि वो इसका बदला मैच से लेंगे और आखिरकार अब जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हरा दिया.

ये भी पढ़ें- पुतिन के लिए अब भारी पड़ रही यूक्रेन से जंग, रूस ने पहली बार माना- इस हफ्ते 23 सैनिकों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War Live: 25 नए B-2 बॉम्बर खरीदेगा अमेरिका, तेल की किल्लत के बीच भारत ने बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल क्यों दिया?
Live: 25 नए B-2 बॉम्बर खरीदेगा अमेरिका, तेल की किल्लत के बीच भारत ने बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल क्यों दिया?
पाकिस्तान ने रमजान में मुसलमानों को मारा, अब कबूली बात, बेहूदा हरकत पर उतर आए आसिम मुनीर
पाकिस्तान ने रमजान में मुसलमानों को मारा, अब कबूली बात, बेहूदा हरकत पर उतर आए आसिम मुनीर
US Iran War: बिना 1 गोली चलाए अमेरिकी F-35 को जाम कर देगा चीन, सुपरपावर बनने का ड्रैगन का सीक्रेट प्लान लीक
बिना 1 गोली चलाए अमेरिकी F-35 को जाम कर देगा चीन, सुपरपावर बनने का ड्रैगन का सीक्रेट प्लान लीक
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी लिवर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा
बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी सुनाया किस्सा
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget