एक्सप्लोरर

पुतिन के लिए अब भारी पड़ रही यूक्रेन से जंग, रूस ने पहली बार माना- इस हफ्ते 23 सैनिकों की गई जान

खेरसॉन में यूक्रेन की सेना ने रूस पर बड़ा हमला किया है, जिसमें 23 रूसी सैनिक मारे गए. चेचन नेता रमजान कादिरोव ने इस बात की पुष्टि की है.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. रूस, यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. बीते कुछ दिनों से रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से भी हमले शुरू कर दिए हैं. वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) की सेना भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है. इस बात का अंदाजा आप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के करीब सहयोगी चेचन नेता रमजान कादिरोव (Ramzan Kadyrov) के बयान से लगा सकते हैं.

कादिरोव ने गुरुवार को बताया कि इस सप्ताह यूक्रेन के तोपखाने के हमले में उनके 23 सैनिक मारे गए और 58 अन्य घायल हुए. चेचन नेता रमजान कादिरोव के इस बयान के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब व्लादिमीर पुतिन के किसी सहयोगी ने जंग के मैदान में इतने बड़े नुकसान को स्वीकार किया है. टेलीग्राम पर एक बयान में रमजान कादिरोव ने कहा कि यह घटना दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में हुई थी.

'हमारे 23 सैनिक मारे गए और 58 घायल हुए'

उन्होंने कहा, "घटनास्थल पर सभी बचाव अभियान पूरे कर लिए गए हैं और मृतकों और घायलों की अंतिम सूची के मुताबिक, 23 सैनिक मारे गए और 58 घायल हो गए." रूस के दक्षिणी मुस्लिम-बहुल क्षेत्र चेचन्या के प्रमुख कादिरोव खुद को पुतिन पैदल सैनिक बताते हैं और कहते हैं कि उन्होंने युद्ध में लड़ने के लिए हजारों लोगों को भेजा है.

'हमने यूक्रेन के 70 सैनिक मार गिराए'

रमजान कादिरोव ने अपने एक बयान में कहा, "हां, उस दिन तड़के हमारा बहुत नुकसान हुआ था, लेकिन चेचन जिहाद में भाग ले रहे हैं ... और अगर वे पवित्र युद्ध में मर भी रहे हैं तो यह हर सच्चे मुसलमान के लिए एक सम्मान और बहुत खुशी की बात है."  रमजान कादिरोव ने आगे बताया कि यूक्रेन के इस घातक हमले के बाद चेचन बलों ने भी बदला लेने के लिए हमला किया और लगभग 70 यूकेनियन सैनिक मारे गए.

यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस ने अपने परमाणु बल का युद्धाभ्यास तेज कर दिया है. रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा सक्रिय परमाणु बम या वारहेड हैं. पश्चिमी देशों को आशंका है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर कम क्षमता का परमाणु हमला कर सकता है. व्लादिमीर पुतिन पहले ही एलान कर चुके हैं कि वो अपने देश की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी नहीं हिचकेंगे. 

ये भी पढ़ें- रूस के न्यूक्लियर एक्सरसाइज से दुनिया में हड़कंप, जेलेंस्की का दावा- पुतिन सेना ने 400 ईरानी ड्रोन से निशाना बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget