एक्सप्लोरर

Abortion: गर्भपात पर गलत जानकारी को लेकर नकेल कसेगा YouTube, जल्द हटेंगे भ्रामक वीडियो

Misleading Abortion Videos: यूट्यूब (YouTube) ने कहा कि वह वैश्विक लेवल पर ऐसे सभी वीडियो को अपने मंच से हटा देगा, जिसमें असुरक्षित गर्भपात (Unsafe Abortion) के निर्देश और झूठे दावे शामिल हैं.

YouTube on Misleading Abortion Videos: गर्भपात को लेकर गलत जानकारी देने वाले वीडियो को लेकर यूट्यूब सतर्क दिख रहा है. यूट्यूब (YouTube) ने ऐसे वीडियो पर नकेल कसने की तैयारी की है. YouTube ने कहा है असुरक्षित घरेलू गर्भपात (Unsafe Abortion) को बढ़ावा देने वाली सामग्री को जल्द ही हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी. YouTube के अनुसार, अगले कुछ हफ्तों में गर्भपात से संबंधित भ्रामक वीडियो (Misleading Abortion Videos) को हटा दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब के प्रवक्ता एलेना हर्नांडेज़ (Elena Hernandez) का कहना है कि हम अपनी नीतियों की लगातार समीक्षा करते हैं.

गुगल (Google) के स्वामित्व वाली वीडियो साइट की ओर से ये कदम अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रो वी वेड (Roe v Wade) को पलटने के लगभग एक महीने बाद आया है, जिसने देश में लगभग 50 सालों तक गर्भपात की वैधता की रक्षा की थी.

गर्भपात पर गलत जानकारी देने वाले वीडियो हटेंगे

यूट्यूब के प्रवक्ता एलेना हर्नांडेज़ ने कहा है कि हम मानते हैं कि लोगों को स्वास्थ्य विषयों से जोड़ना महत्वपूर्ण है, लेकिन हम पॉलिसी की लगातार समीक्षा भी करते हैं. उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में हम ऐसी सामग्री को यूट्यूब से हटा देंगे जो असुरक्षित गर्भपात विधियों के लिए लोगों को निर्देश प्रदान करती है या हमारी चिकित्सा प्रणाली को लेकर गलत सूचना के तहत गर्भपात सुरक्षा के बारे में झूठे दावों को बढ़ावा देती है.

गर्भपात पर US सुप्रीम कोर्ट का क्या आया था फैसला?

यूट्यूब (YouTube) ने कहा कि वह वैश्विक लेवल पर ऐसे सभी वीडियो को अपने मंच से हटा देगा, जिसमें असुरक्षित गर्भपात के निर्देश और झूठे दावे शामिल हैं. गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को लेकर संवैधानिक अधिकार को पिछले महीने समाप्त कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पुराने ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया था, जिसमें महिलाओं को अबॉर्शन कराने को लेकर कानूनी दर्जा दिया गया था. कोर्ट ने साफ किया था कि 'रो वी वेड' केस को खारिज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Supreme Court ने 24 सप्ताह की गर्भवती अविवाहित महिला को गर्भपात की दी मंजूरी, कही ये बात

Coronavirus News: देश में कोरोना मामले फिर 21 हजार पार, एक्टिव केस की संख्या 1.5 लाख के आंकड़े के करीब

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Explained: US-ईरान जंग के बाद 5वीं बार तेहरान क्यों गए आसिम मुनीर और क्या खाली हाथ लौटे?
US-ईरान जंग के बाद 5वीं बार तेहरान क्यों गए आसिम मुनीर, क्या खाली हाथ लौटे?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget