एक्सप्लोरर

चीन के साथ फिर दिखा पाकिस्तान का लगाव, PM शहबाज ने शी जिनपिंग को दी सबसे पहले बधाई

Xi Jinping Elected President: साल 2012 में चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद से शी जिनपिंग की चीन की सत्ता पर पकड़ लगातार मजबूत हुई है.

Xi Jinping Power: शी जिनपिंग (Xi Jinping) चीन के तीसरी बार राष्ट्रपति बन गए हैं. उनका नाम पार्टी संविधान में शामिल किया गया है, जिसके बाद अब उन्हें चुनौती देना मुश्किल है. इस बीच शी जिनपिंग का तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बधाई दी है. पीएम शरीफ ने ट्वीट करके जिनपिंग का स्वागत भी किया. 
 
पीएम शरीफ अपने ट्वीट में कहा, "पूरे पाकिस्तान की तरफ से मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरी बार सीसीपी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं. यह चीन के लोगों की सेवा करने के लिए उनके कुशल नेतृत्व और अटूट समर्पण की एक शानदार उपलब्धि है." बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ शी जिनपिंग को बधाई देने वालों में पहले राष्ट्र प्रमुख हैं.

 
शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति बनने के बाद क्या कहा?  
शी जिनपिंग ने चीन का राष्ट्रपति बनने के बाद कहा, "दुनिया को चीन की जरूरत है. चीन दुनिया के बिना विकसित नहीं हो सकता और दुनिया को भी चीन की जरूरत है. सुधार और खुलेपन की दिशा में 40 से अधिक वर्षों के अथक प्रयासों के बाद, हमने दो चमत्कार किए हैं- तेजी से आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता." इसी के साथ जिनपिंग ने वादा किया कि वह "पार्टी और चीनी लोगों के महान विश्वास के लिए अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में लगन से काम करेंगे."
 
2012 में चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद से शी जिनपिंग की चीन की सत्ता पर पकड़ लगातार मजबूत हुई है.   

चीन-पाकिस्तान करेंगे बड़ी परियोजना को लॉन्च
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ का शी जिनपिंग को सबसे पहले बधाई देना चीन और पाकिस्तान की नजदीकियां दर्शाता है. चीन और और पाकिस्तान हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ एक जुट दिखाई देते हैं. भारत के खिलाफ दोनों देश एक दूसरे का साथ खड़े रहते हैं. इसी कड़ी में नवंबर में चीन और पाकिस्तान तीन नए "चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC)" शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्य और डिजिटल गलियारे शामिल हैं.

बता दें कि अगले महीने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संभावित चीन के दौरे पर जाने वाले हैं. संभावना जताई जा रही है कि अपनी चीन की यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ और शी जिनपिंग इन परियोजनाओं को लॉन्च कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Kashmir Black Day: पाकिस्तान के खिलाफ पेरिस में प्रदर्शन, बड़ी संख्या में भारतीयों ने मनाया ब्लैक डे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget