एक्सप्लोरर

चीन में पिछले 1,000 साल बाद सबसे भयंकर बारिश, अस्पतालों में पानी घुसा

चीन में आई बाढ़ में कारें और अन्य वाहन पानी में बहते दिख रहे हैं, तो कई अन्य वीडियो में सड़कें धंसते और उनमें लोग गिरते दिखाई दे रहे हैं.

बीजिंगः चीन में 1,000 वर्षों में हुई सबसे भारी बारिश में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है जबकि आठ लोग लापता हैं. बाढ़ प्रभावित झेंगझोऊ शहर में अधिकारी बाढ़ के पानी के कारण अस्पतालों में फंसे मरीजों और चिकित्साकर्मियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि मूसलाधार बारिश से हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कुल 3,76,000 स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की बृहस्पतिवार की खबर के मुताबिक भयंकर बाढ़ के एक दिन बाद अधिकारी उन अस्पतालों से मरीजों को निकालने का प्रयास करते रहे जहां बाढ़ का पानी घुस गया है. बाढ़ के कारण हेनान में अनेक अस्पताल प्रभावित हुए हैं और उनके भीतर मरीज, उनके परिजन तथा चिकित्साकर्मी फंसे हुए हैं.

फुवाई अस्पताल में बाढ़ का पानी घुस गया है. बृहस्पतिवार सुबह बचावकर्मियों ने मरीजों, उनके परिजनों और चिकित्साकर्मियों को अन्य स्थानों पर ले जाने की शुरुआत की. अब तक करीब पांच हजार लोगों को निकाला जा चुका है.

अस्पताल के उपाध्यक्ष गाओ चुआन्यू ने शिन्हुआ को बताया, ‘‘1,075 मरीज जिनमें से 69 की हालत गंभीर है, अस्पताल में भर्ती हैं. परिजनों की संख्या करीब 1,300 है.’’

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश से 2,15,200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फसलों को नुकसान हुआ है. इससे करीब 1.22 अरब युआन (लगभग 18.86 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का ऐसा कहर दुर्लभ ही देखने को मिलता है. भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से 1.26 करोड़ की आबादी वाली प्रांतीय राजधानी झेंगझोऊ में सार्वजनिक स्थानों और ‘सबवे टनल’ में पानी भर गया है.

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पिछले एक हजार साल में पहली बार हुई ऐसी भीषण बारिश के बाद एक नदी में पानी के बढ़ते स्तर के बीच एक क्षतिग्रस्त बांध को विस्फोट से उड़ा दिया ताकि जमा पानी को दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके.

बाढ़ के कारण सबवे स्टेशनों पर पानी भरने से 12 लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए. मंगलवार रात को तेजी से बढ़ता बाढ़ का पानी सबवे ट्रेन में घुस गया जो यात्रियों की मौत का कारण बना. दो अन्य लोगों की मौत दीवार ढहने से हो गई.

चीन के सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन में फंसे यात्रियों के गले तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है और दहशत में आए यात्री हैंडलबार पकड़कर मदद का इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक मीडिया की ओर से जारी वीडियो में बचावकर्मी सबवे सुरंगों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालते नजर आ रहे हैं.

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताते हुए पीएलए की तैनाती का आदेश दिया और कहा कि सभी स्तर के अधिकारियों को जानमाल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए.

शिन्हुआ ने शी के हवाले से कहा कि बारिश ने बाढ़ नियंत्रण संबंधी हालात को गंभीर बना दिया है जिससे झेंगझोऊ तथा अन्य शहरों में व्यापक जलभराव हो गया है. कई नदियों में पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. झेंगझोऊडोंग रेलवे स्टेशन पर 160 से अधिक यात्री गाड़ियों को रोक दिया गया. झेंगझोऊ हवाईअड्डे पर 260 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

भारत ने विदेशी सरकारों से भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का आग्रह किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget