एक्सप्लोरर

India Vs China: चीन से ज्यादा जवान है हिंदुस्तान!, भारतीय युवा हैं 10 साल छोटे- UNFPA की ये रिपोर्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

India China Population: भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर दुनिया में पहले पायदान पर पहुंच गया है. देश की आबादी की औसत आयु चीनीयों की तुलना में 10 वर्ष कम है, यानी हिंदुस्तानी ज्यादा जवान हैं.

World Population 2023: भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है. यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख हो गई है. जबकि, सदियों से इस मामले में पहले नंबर पर रहे चीन की आबादी अब हमसे 29 लाख कम, यानी 142 करोड़ 57 लाख है.

वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (WPP) के मुताबिक, भारत में अब दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा युवा हैं. बुधवार (19 अप्रैल) को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की जनसंख्या की औसत आयु 28.2 वर्ष है, इसका मतलब है कि भारतीय जनसंख्या की औसत उम्र चीन की जनसंख्या से औसत में 10 वर्ष छोटी है. ये अच्छी बात है. यूएनएफपीए रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी लोगों की औसत आयु 39 वर्ष है. वैश्विक रैंकिंग के संदर्भ में, भारत और चीन उन 237 देशों में 94वें और 170वें सबसे युवा स्थान पर हैं.

एशिया महाद्वीप के लोगों की औसत आयु 31.9 वर्ष
बोर्ड-बेस्‍ड रीजनल एनालिसिस से पता चलता है कि एशिया 31.9 वर्ष की औसत आयु के साथ तीसरा सबसे युवा जियोग्राफिक ग्रुप है. वहीं, अफ्रीका केवल 18.8 वर्ष की औसत आयु के साथ सबसे युवा महाद्वीप (Youngest Continent) है और लैटिन अमेरिका 31 वर्ष की औसत आयु के साथ एशिया से मामूली अंतर से पीछे है. वहीं, उत्तरी अमेरिका और यूरोप महाद्वीप के लोगों की औसत आयु क्रमशः 38.4 वर्ष और 42.2 वर्ष है.

भारतीयों की औसत-आयु श्रीलंका की तुलना में कम
दक्षिण एशियाई क्षेत्र में जनसंख्‍या के आंकड़े का एनालिसिस करने पर पता चलता है कि भारत की औसत आयु श्रीलंका (32.99 वर्ष) की तुलना में काफी कम है, जबकि यह पाकिस्तान (20.62 वर्ष), नेपाल (24.41 वर्ष) और बांग्लादेश (27.06 वर्ष) से अधिक है. वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स (WPP) से औसत आयु के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत की औसत आयु 1968 (18.23 वर्ष) में सबसे कम थी और तब से धीरे-धीरे बढ़ रही है. चीन के लिए, औसत आयु 1969 (17.96 वर्ष) में सबसे कम थी.

चीन से इस तरह आगे भी बेहतर स्थिति में रहेंगे हम
औसत आयु का ट्रेंड मोटे तौर पर जनसंख्या वृद्धि दर एक पैमाने के साथ भी मेल खाता है. 1965 में समाप्त हुए दशक से भारत की जनसंख्या का रोलिंग डेकाडल CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) कम होना शुरू हुआ. यह CAGR 1975 से 1986 तक कुछ समय के लिए बढ़ा, लेकिन उसके बाद हर साल लगातार घटता रहा. यह ट्रेंड वर्ष 2100 तक जारी रहने का अनुमान है क्योंकि भारत की जनसंख्या का यह रोलिंग CAGR पहले घटा है और आगे 2070 में नेगेटिवहोगा. वहीं, चीन का रोलिंग डेकाडल CAGR 1972 से लगातार घट रहा है और 2028 में, यानी कि केवल 5 वर्षों में नेगेटिव हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: चीन नहीं अब भारत है दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, इस आंकड़े ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget