एक्सप्लोरर

COVID 19: कोरोना की नई लहरों के लिए रहें तैयार! WHO को मिले ये बड़े संकेत

Coronavirus: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस की नई लहरों के लिए तैयार रहने को आगाह किया है. बताया जा रहा है कि कोविड-19 मृत्यु दर में कमी आने के बाद, फिर से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.

WHO on Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) के ज्यादा संक्रामक स्वरूप के उभरने, इम्युनिटी को भेदने और अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को लेकर चिंताओं के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन (Scientist Soumya Swaminathan) ने आगाह किया है. उनका कहना कि कोविड-19 (COVID-19) की नयी लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए.

ऐसे साक्ष्य लगातार मिल रहे हैं कि ओमिक्रोन के उपस्वरूप- बीए.4 और बीए.5, कोरोना वैक्सीन के खुराक ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहे हैं. स्वामीनाथन ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें कोविड-19 की नयी लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए. वायरस का प्रत्येक स्वरूप और संक्रामक और प्रतिरक्षा को भेदने वाला होगा. ज्यादा लोगों के संक्रमित होने से बीमारों और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ेगी. सभी देशों के पास आंकड़ों के आधार पर उभरते हालात से निपटने की योजना होनी चाहिए."

फिर से बढ़ने लगी कोरोना मृत्युदर

स्वामीनाथन ने ‘वर्ल्ड बैंक ग्रुप’ में वरिष्ठ सलाहकार फिलिप शेलेकंस के ट्वीट के जवाब में यह बात कही. शेलेकंस ने कहा कि "हम कोविड-19 की मृत्यु दर में वैश्विक स्तर पर बदलाव देख रहे हैं. महीनों तक मृत्यु दर में कमी आने के बाद, यह फिर से बढ़ने लगी है." उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात नहीं है क्योंकि संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रति ढिलाई वाला दृष्टिकोण अपनाया जा रहा और वैश्विक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम भी सुस्त है.

शेलेकंस ने कहा कि उच्च आय वाले देशों और मध्यम आय वाले देशों में भी महामारी फैल रही है. उन्होंने उल्लेख किया कि उच्च आय वाले देशों में अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान वैश्विक महामारी के उभार के वाहक बन रहे जबकि मध्यम आय वाले देशों में ब्राजील अग्रणी है. उन्होंने कहा, "मृत्यु दर तेजी से बढ़ने लगी है." शेलेकंस ने कहा कि वैश्विक मृत्यु दर के मामले में अमेरिका और ब्राजील सबसे आगे हैं.

मौतों के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित: डॉ. टेड्रोस अदनोम घ्रबेयिसस

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घ्रबेयिसस ने इस सप्ताह की शुरुआत में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह चिंतित हैं कि कोविड​​-19 के बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों पर और दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं मौतों के बढ़ते मामलों को लेकर भी चिंतित हूं."

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा है कि चार जुलाई से 10 जुलाई के सप्ताह के दौरान कोविड-19 (COVID-19) के 57 लाख नए मामले आए. इससे पिछले सप्ताह आए मामलों की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई. चार जुलाई से 10 जुलाई के सप्ताह में 9800 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से मौत हुई.

इसे भी पढ़ेंः
INS Dunagiri: 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस होते तो गर्व से भर उठते', दूनागिरी वॉरशिप की लॉन्चिंग पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Mohammed Zubair Bail: ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर की जमानत के बाद भी फिलहाल आसान नहीं रिहाई, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget