एक्सप्लोरर

कितनी पीते हैं नहीं फर्क पड़ता, एकाध पेग लगाने वालों को हो भी सकती है गंभीर बीमारी- WHO

Alcohol: कितनी कम मात्रा में शराब पीना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है. थोड़ी-सी भी शराब पीने से ओरल कैंसर, पेट का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ सकता है.

Alcohol Health Hazards: शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारण है लेकिन बहुत सारे लोगों से आपने सुना होगा कि कम मात्रा में शराब पीना नुकसानदायक नहीं होता. अगर आपको भी यह भ्रामक जानकारी किसी ने दी है तो सचेत हो जाइये.  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी हाल ही की रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि शराब की कोई सुरक्षित मात्रा ऐसी नहीं है जो स्वास्थ्य को प्रभावित न करती हो. 

द लांसेट पब्लिक हेल्थ में एक बयान में ग्लोबल हेल्थ बॉडी, WHO ने कहा है कि अधिक शराब का सेवन करने से कैंसर होने का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है और यूरोप में 200 मिलियन लोगों को शराब के कारण कैंसर होने का खतरा है. लांसेट पब्ल्कि हेल्थ जर्नल में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार, थोड़ी-सी मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से 7 अलग-अलग तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है. 

बढ़ जाता है कैंसर का रिस्क

स्टडी के अनुसार, थोड़ी-सी मात्रा में भी अल्कोहल का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. WHO के गैर संक्रामक विभाग से जुड़ी डॉ. कैरिना फरेरा ने इस बारे में कहा कि इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता कि कितनी कम मात्रा में शराब पीना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है. थोड़ी-सी भी शराब पीने से ओरल कैंसर, पेट का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ सकता है. इसी तरह कैंसरस सेल्स में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है. 

WHO के बयान के मुताबिक, यूरोपीय क्षेत्र में साल 2017 के दौरान कैंसर रोग के 23,000 नये मामले सामने आये थे, जिनमें से 50 फीसदी का कारण शराब की हल्के से मध्यम (प्रतिदिन शुद्ध अल्कोहल की 20 ग्राम से कम मात्रा) मात्रा का सेवन रहा था.

शराब की एक बूंद भी हो सकती है खतरा
WHO के मुताबिक, हम शराब के उपयोग के तथाकथित सुरक्षित स्तर के बारे में बात नहीं कर सकते. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना पीते हैं - पीने वाले के स्वास्थ्य के लिए शराब की पहली बूंद से भी खतरा शुरू हो सकता है. केवल एक चीज जो निश्चित रूप से कह सकते हैं वह यह है कि जितना अधिक आप पीते हैं, उतना अधिक हानिकारक होता है.

ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: सउदी अरब में रोनाल्डो का 'आलीशान घर', तस्वीरें देख यकीन नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget