एक्सप्लोरर

Exclusive: इस बार चीन को मुंहतोड़ जवाब देकर तिब्बत वापस ले लेना चाहिए: एसएफएफ कमांडो

एसएफएफ के एक पूर्व कमांडो का कहना है कि भारत को इस बार चीन पर बढ़त हासिल है और बातचीत के बजाए तिब्बत को आजाद करा लेना चाहिए.

दिल्ली: भारत को इस बार चीन पर बढ़त हासिल है और बातचीत के बजाए तिब्बत को आजाद करा लेना चाहिए. ये कहना है एसएफएफ के एक पूर्व कमांडो का जिनका बेटा 29-30 अगस्त की रात एलएसी पर हुए ऑपरेशन में शामिल था और एक लैंडमाइन की चपेट में आकर घायल हो गया था.

इस घटना में कमांडो का साथी वीरगति को प्राप्त हो गया था. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में पूर्व कमांडो ने कहा कि उनका बेटा घायल जरूर हुआ है लेकिन इलाज के बाद एक बार फिर चीन के खिलाफ लड़ने एलएसी पर जाएगा. तिब्बत शरणार्थी, तेसी तेनजिंग ने 22 साल (1987-2009) तक भारत की सीक्रेट क्रैक यूनिट, स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएसएफ) में अपनी सेवाएं दी हैं. लेकिन रिटायरमेंट का बाद उनका बेटा, तेनजिंग लोंगडिंग एसएसएफ यानि सेना की विकास-रेजीमेंट में शामिल हो गया.

29-30 अगस्त की रात पैंगोंस-त्सो झील के दक्षिण इलाके वाले में जो भारतीय सेना ने प्रि-एम्पटिव ऑपरेशन किया था उसमें एसएफएफ की यूनिट भी शामिल थी. उस‌ एसएफएफ यूनिट का हिस्सा, लोंगडिंग और नियेमा तेनजिन भी थे. लेकिन ब्लैक टॉप पर चढ़ाई करते वक्त वे दोनों एक लैंडमाइन की चपेट में आ गए. ये लैंडमाइन 1962 के युद्ध के दौरान की थी. इस ब्लास्ट में नियेमा तिनजिन वीरगति प्राप्त हो गए और लोंगडिंग घायल हो गए थे.

एबीपी न्यूज से बातचीत में तेसी तेनजिंग ने बताया कि उनका घायल बेटा अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है. लेकिन उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही स्वास्थय होकर अपनी रेजीमेंट में वापस लौट जाएगा. तेसी के मुताबिक, उन्हें इस बात का अफसोस रहेगा कि उनका बेटा चीन के खिलाफ असल ऑपरेशन में हिस्सा नहीं ले सका. लेकिन उन्होनें ये भी कहा कि उनके बेटे ने भरोसा दिलाया है कि स्वस्थ होने के बाद वो एक बार फिर से एलएसी पर जाकर अपना टास्क पूरा करना चाहता है.

आपको बता दें कि ये पहली बार है कि एसएफएफ का कोई पूर्व कमांडो मीडिया के सामने आया है. इससे पहले तक इस विकास रेजीमेंट (या 'एस्टेबलिशमेंट-22') के बारे में कोई बात नहीं करता था. इस रेजीमेंट में तिब्बत मूल के सैनिक होते हैं और भारतीय सेना के सैन्य अफसर उनका नेतृत्व करते हैं. इस फोर्स का गठन 1962 युद्ध के बाद हुआ था और '71 के युद्ध, सियाचिन ऑपरेशन और करगिल युद्ध में भी उंची पहाड़ियों पर कब्ज करने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन कहीं कोई चर्चा नहीं हुई. इस पलटन को गुरिल्ला-युद्ध में महारत हासिल है. अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी, सीआईए ने खड़ा करने में मदद की थी.

लद्दाख की एक सीक्रेट लोकेशन पर रहने वाले तेसी तेनजिंग का कहना है कि वक्त आ गया है कि भारत को एसएफएफ के बारे में पूरी दुनिया को बता देना चाहिए. तेसी के मुताबिक, चीन ने तिब्बत पर गैर-कानूनी कब्जा किया हुआ है. उनका मानना है कि पहली बार भारत ने चीन को एलएसी पर पीछे खदेड़ा है. इसलिए भारत को अब चीन पर बढ़त बनाए रखनी चाहिए और बातचीत नहीं करनी चाहिए. क्योंकि चीन पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए.

तेसी का तो यहां तक कहना है कि चीन को इस बार तिब्बत को आजाद कर लेना चाहिए. इसके लिए तेसी का कहना है कि वो खुद एक बार फिर विकास रेजीमेंट में शामिल होना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें.

रूस में चीनी रक्षा मंत्री वेइ फेंगहे की बेइज्जती? राजनाथ सिंह को हर मंच पर मिली ज्यादा तवज्जो

ट्रंप ने फिर की भारत-चीन सीमा विवाद पर मध्यस्थता की पेशकश, कहा- 'हालात बहुत ही खराब है'

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget