एक्सप्लोरर

दुनियाभर में कोरोना से 9.50 लाख लोगों की मौत, कुल तीन करोड़ संक्रमितों में से 2.20 करोड़ हुए ठीक

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है. लगातार दूसरे दिन दुनिया में तीन लाख से ज्यादा नए मामले आए हैं. वहीं कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा साढ़े नौ लाख के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3 लाख 6 हजार नए मामले सामने आए हैं और 5 हजार 432 लोगों की जान चली गई. राहत की बात ये है कि इनमें से दो करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 3 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 50 हजार (3.13%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 20 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 73 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 45 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:           केस- 6,874,061, मौत- 202,191
  • भारत:                केस- 5,212,686, मौत- 84,404
  • ब्राजील:              केस- 4,457,443, मौत- 135,031
  • रूस:                  केस- 1,085,281, मौत- 19,061
  • पेरू:                   केस- 744,400, मौत- 31,051
  • कोलंबिया:         केस- 743,945, मौत- 23,665
  • मैक्सिको:           केस- 680,931, मौत- 71,978
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 655,572, मौत- 15,772
  • स्पेन:                   केस- 625,651, मौत- 30,405
  • अर्जेंटीना:            केस- 601,713, मौत- 12,460

23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में कुल 4.30 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- नाइजीरिया के एक राज्य में दुष्कर्मियों को बनाया जाएगा नपुंसक, कानून को मंजूरी सोते वक्त लड़के का फोन उठा ले गया बंदर, जंगल में जाकर ली बहुत सारी सेल्फी, जानें पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget