एक्सप्लोरर

Texas News:अमेरिका में फोन पर दूसरी महिला से बात करने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी का घर जलाया

अमेरिका के टेक्सास में 20 नवंबर को एक अन्य महिला के फोन का जवाब देने पर अपने प्रेमी के घर में आग लगाने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है.

USA News: लड़की अपने प्रेमी को किसी महिला से बात करते या उसकी तारीफ करते कभी स्वीकार नहीं कर पाती है. वह अपने पति या प्रेमी के प्रति हमेशा चौकन्ना रहती है. वह नहीं चाहती है कि कोई भी महिला उसके पति या प्रेमी के संपर्क में आए. अमेरिका के दक्षिणी प्रान्त टेक्सास से इसी से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड का घर सिर्फ इसलिए फूंक डाला, क्योंकि प्रेमी के घर के फोन पर किसी अन्य महिला ने कॉल कर दिया था. 

पुलिस ने बताया कि फेसटाइम ऐप से सोटो नाम की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. उसी वक्त किसी महिला की कॉल आ जाती है और उसका बॉयफ्रेंड कॉल रिसीव कर लेता है. दूसरी महिला की आवाज सुनते ही सोटो गुस्से से भर जाती है. तुरंत ही वह अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंच जाती है. 

सामान चुराने के बाद घर में लगा दी आग

पहले तो उसने कीमती ज्वेलरी और सामान चुराए, फिर बदला लेने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड के ड्राइंग हॉल के सोफे में आग लगा दी और देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई. जब घर में आग लगी तो उसने वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने बॉयफ्रेंड को दिखाया, कि उसने सोफे पर आग लगाई है. आग से घर में  लगभग 50,000 अमेरिकी डॉलर का सामान जलकर राख हो चुका है.

लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें जिस महिला की आवाज सुनने के बाद सोटो आगबबूला हुई थी. बाद में पता चला कि वह महिला उसके प्रेमी की करीबी रिश्तेदार थी. सोटो को सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. 

फेसटाइम एपल का वीडियो और ऑडियो चैटिंग प्लेटफॉर्म है जो आईफोन यूजर्स को वीडियो या ऑडियो फीचर के जरिए एक दूसरे से संवाद करने की सुविधा देता है.

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War: यूरोपीय संसद ने रूस को घोषित किया 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज़्म', अब क्या होगा अगला कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget