एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: यूरोपीय संसद ने रूस को घोषित किया 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज़्म', अब क्या होगा अगला कदम?

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही यूक्रेन की ओर से रूस को आतंकवाद का प्रायोजक राज्य घोषित करने की मांग की जा रही थी.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 9 महीने से युद्ध चल रहा है. ये युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये देखते हुए यूरोपीय संसद ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया और रूस को 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज़्म' (आतंकवाद का प्रायोजक राज्य) घोषित कर दिया. युद्ध के शुरू होने के बाद से ही रूस को आतंकवाद का प्रायोजक राज्य घोषित करने की मांग की जा रही थी. देखने वाली बात यह होगी की इस घोषणा के बाद स्थिति किस तरह बदलती है और आगे क्या कुछ होगा. 

यूरोपीय संसद का कहना है कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी अत्याचार और नागरिक बुनियादी ढांचे का विनाश अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानूनों का उल्लंघन करता है. बुधवार (23 नवंबर) को यूक्रेन के अधिकारियों ने इस कदम का स्वागत किया. यूक्रेन का कहना है कि रूस एक आतंकवादी राज्य है. हालांकि, यूरोपीय संसद का रूस लेबल कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है. इसलिए इसके कोई तत्काल कानूनी परिणाम नहीं होंगे. 

यूरोपीय संसद का क्या कहना है?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने भी समय-समय पर इसकी मांग उठाई थी. यूक्रेन का कहना है कि रूस ने जानबूझकर यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे, बुनियादी ढांचे, अस्पतालों, स्कूलों, दुकानों, आश्रय स्थलों और ऐसे ही अन्य नागरिक लक्ष्यों पर सैन्य हमलों को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है. यह सभी हरकतें आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं. इसके साथ ही यूरोपीय संसद ने अपने 27 सदस्य देशों को इस फैसले का अनुकरण करने के लिए भी कहा. 

आक्रमण के मूड रूस 

एक तरफ यूरोपीय संसद ने रूस को 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज़्म' (आतंकवाद का प्रायोजक राज्य) घोषित कर दिया है तो दूसरी तरफ रूस और आक्रमण के मूड में है, जिससे यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने बेलारूस से 100 मिसाइलें वापस मंगवाईं हैं. इन मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए किया जा सकता है. फिलहाल इस युद्ध का अंत नजर नहीं आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UN ने चीन से उइगर मुस्लिम बंदियों को रिहा करने का किया आग्रह, मुआवजे देने की भी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget