एक्सप्लोरर

US: विस्कॉन्सिन में जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को पुलिस ने मारी गोली, हुई हिंसा

विस्कॉन्सिन में पुलिस ने जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को गोली मार दी. इसके बाद हिंसा भड़क उठी है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के विस्कॉन्सिन में जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को पुलिस ने गोली मार दी. जैकब का इस समय इलाज चल रहा है. घटना के बाद हिंसा की खबरें आई है. पुलिस ने उन्हें गोली क्यों मारी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि जैकब को ऐसे समय में गोली मारी गई है जब हाल ही में जॉर्ज फ्लायड की पुलिसिया बर्बरता से मौत हुई थी और इसको लेकर भारी हिंसा हुई थी.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रविवार को केनोशा शहर में जब यह घटना हुई, तब पुलिस एक घरेलू घटना के बारे में कॉल का जवाब दे रही थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सफेद शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स पहना वह शख्स ग्रे रंग की गाड़ी की ओर बढ़ रहा है, जिसके पीछे दो पुलिस अधिकारी हाथों में बंदूक थामे चलते नजर आएं.

ब्लेक ने जैसे ही गाड़ी के अंदर बैठने के लिए दरवाजा खोला, एक अधिकारी ने उसकी कमीज पकड़ ली, फिर उस पर करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. स्थानीय मीडिया ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि सात बार गोली चलने की आवाज सुनी गई.

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. वीडियो में पुलिस वाहनों पर लोगों को लात मारते हुए दिखाया गया है. इस घटना के बाद, रविवार देर रात तक लगभग 100 लोगों की भीड़ केनोशा काउंटी पब्लिक सेफ्टी बिल्डिंग में पहुंच गई, और 'नो जस्टिस, नो पीस' के नारे लगाने लगी.

केनोशा काउंटी ने सोमवार सुबह 7 बजे तक के लिए आपातकालीन कर्फ्यू घोषित कर दिया. केनोशा पुलिस के अनुरोध पर विस्कॉन्सिन स्टेट पेट्रोल और केनोशा काउंटी शेरिफ डेप्युटी घटनास्थल पर पहुंचे, क्योंकि गोली मारने की घटना में एक पुलसि अधिकारी शामिल है.

यूएसए टुडे के मुताबिक, सोमवार को एक बयान में कहा गया कि विस्कॉन्सिन डीओजे ने कहा है कि घटना से जुड़े अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर रखा गया था. बयान के मुताबिक, राज्य का आपराधिक जांच विभाग मामले की जांच कर रहा है और ''अभियोजक को 30 दिनों के भीतर घटना की रिपोर्ट मुहैया कराएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget