एक्सप्लोरर

ट्रंप-जेलेंस्की की तू-तू, मैं-मैं के बाद दोनों के बीच सुलह! सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के बीच बड़ी बैठक

सऊदी में चल रहे इस बैठक में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू पीक और माइकल एंटन ने भाग लिया और काला सागर में शांति स्थापना के लिए कई प्रस्ताव दिए.

यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से चल रहा युद्ध अब समाप्ति की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा रहा है. अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों ने सऊदी अरब में एक अहम बैठक की है, जिसमें शांति प्रयासों को लेकर बातचीत की गई. इस बैठक में रूस के अधिकारियों के साथ भी वार्ता की योजना है, जो इस युद्ध को समाप्त करने के लिए अहम कदम साबित हो सकती है.

बैठक का मकसद, काला सागर में संघर्षविराम

बैठक का मुख्य उद्देश्य काला सागर में समुद्री संघर्षविराम की दिशा में कदम उठाना है. काला सागर के रास्ते से यूक्रेन के अनाज का निर्यात होता है, जो युद्ध के बावजूद कई देशों तक पहुंचता है. इस क्षेत्र में शांति स्थापित होने से न केवल यूक्रेन के अनाज निर्यात में मदद मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच तनाव भी कम हो सकता है.

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू पीक और माइकल एंटन ने इस बैठक में भाग लिया और काला सागर में शांति स्थापना के लिए कई प्रस्ताव दिए. इसके साथ ही, यूक्रेन की रक्षा मंत्री रुस्टेम उमेरोव ने ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर भी चर्चा की.

पुतिन की शर्तें और यूरोपीय देशों की चिंता

इसी बैठक में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शांति की बात तो की है, लेकिन उन्होंने यह शर्त रखी है कि यूक्रेन को नाटो (NATO) के सदस्य बनने के अपने इरादे को छोड़ना होगा और उन क्षेत्रों से अपनी सेना हटानी होगी जो रूस ने कब्जे में ले रखे हैं.

इस पर यूरोपीय देशों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि पुतिन एक समझौते से उत्साहित होकर और देशों पर कब्जा कर सकता है. हालांकि, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ का कहना है कि पुतिन का उद्देश्य यूरोप पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि वह शांति की ओर बढ़ना चाहता है.

क्या तीन साल से चल रहे युद्ध का अंत होगा?

सऊदी अरब में हो रही इस अहम बैठक से उम्मीद की जा रही है कि युद्ध में एक नया मोड़ आएगा. अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच इस बातचीत से शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं. हालांकि, रूस की शर्तों और यूरोपीय देशों की चिंता को देखते हुए अभी भी कई सवाल हैं, जिनका जवाब आने वाले समय में मिलेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि युद्ध के और बढ़ने की स्थिति 'कुछ हद तक नियंत्रण में' है और उन्होंने पुतिन की शांति के प्रयासों की सराहना की है. अब यह देखना होगा कि रूस और यूक्रेन के बीच इस संघर्ष का समाधान क्या निकलता है और क्या तीन साल से चल रहे इस युद्ध का खात्मा हो पाएगा. अगर यह समझौता सफल होता है तो न केवल यूक्रेन और रूस के बीच शांति होगी, बल्कि पूरे विश्व को भी एक लंबी और दुखद संघर्ष से राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget