एक्सप्लोरर

कनाडा के बदले सुर! G7 समिट में PM मोदी को क्यों दिया न्योता? पीएम मार्क कार्नी ने खुद किया खुलासा

Canada Invites PM Modi: जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री रहते हुए कनाडा के भारत के साथ संबंधों में काफी खटास आ गई, सत्ता परिवर्तन होने के बाद मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को जी-7 समिट का निमंत्रण भेजा है.

G7 Summit In Canada: कनाडा में होने वाले जी7 समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है. भारत-कनाडा के बीच तल्ख रहे रिश्तों के बीच कनाडा के इस कदम की चर्च हर ओर हो रही है. मामले पर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि जी-7 देश अपने आगामी शिखर सम्मेलन में सुरक्षा और ऊर्जा सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि अंतर-सरकारी राजनीतिक और आर्थिक मंच में भारत की मौजूदगी जरूरी है.

कार्नी ने कहा कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है, इसलिए उसको इस जगह पर जरूर होना चाहिए. उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में दो पहलुओं को बताता हूं. पहला ये कि हम भूमिका में हैं, कनाडा जी-7 के अध्यक्ष की भूमिका में है और हमारे जी-7 सहयोगियों के साथ हुई चर्चाओं में ऊर्जा, सुरक्षा, डिजिटल फ्यूचर, महत्वपूर्ण खनिजों समेत अन्य मुद्दों महत्वपूर्ण चर्चाएं शामिल हैं. साथ ही उभरते और विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे के निर्माण में साझेदारी शामिल है.”

भारत को लेकर क्या बोले कार्नी?

उन्होंने कहा, "कुछ ऐसे देश हैं जिन्हें इन चर्चाओं में शामिल होना चाहिए और जी7 अध्यक्ष के रूप में मैं इन निर्णयों को लेने के लिए कुछ अन्य देशों से परामर्श करूंगा. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, प्रभावी रूप से दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, उन आपूर्ति श्रृंखलाओं में से कई के केंद्र में है, इसलिए यह समझ में आता है."

कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा कानून प्रवर्तन पर काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा, "इसके अलावा, द्विपक्षीय स्तर पर हम कानून प्रवर्तन बातचीत को जारी रखने पर सहमत हुए हैं, इसलिए जवाबदेही के मुद्दों को मान्यता देते हुए कुछ प्रगति हुई है. मैंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण दिया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है."

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर कनाडा में होने वाले ग्रुप ऑफ सेवन (जी 7) नेताओं के आगामी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के आखिरी में कनानसकीस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे. शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है."

ये भी पढ़ें: PM मोदी G7 के मंच से आतंकवाद पर पाकिस्तान को करेंगे बेनकाब, कनाडा यात्रा से पहले बड़ी हलचल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget