एक्सप्लोरर

American Dream Ending: अमेरिकियों को ही रास नहीं आ रहा उनका देश, क्यों US छोड़कर जा रहे लोग? जानें वजह

American Leaving US: अमेरिका के लोग अब अपने ही देश में नहीं रहना चाहते हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि धीरे-धीरे अमेरिकी यूरोप में जाकर शिफ्ट हो रहे हैं.

American Dream: एक वक्त था, जब दुनियाभर में 'अमेरिकन ड्रीम' की खूब चर्चा हुई. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग अमेरिका पहुंचे, ताकि वो रोजी-रोटी कमा सकें. अमेरिकन ड्रीम कहता था कि सभी को आगे बढ़ने के लिए एकसमान मौके मिलेंगे. हालांकि, ऐसा लग रहा है, जैसे अमेरिकन ड्रीम खत्म हो चुका है. इसकी सबसे बड़ी वजह खुद अमेरिकी नागरिक हैं, जो अपना देश छोड़कर यूरोप की ओर निकल रहे हैं. 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के कई परिवारों ने यूरोपीय देशों में प्रॉपर्टीज खरीदी हैं. ये परिवार अपना मुल्क छोड़कर धीरे-धीरे यूरोपीय देशों में शिफ्ट हो रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि हर किसी की अमेरिका छोड़ने की वजहें अलग-अलग हैं. किसी ने देश के बदलते राजनीतिक हालात की वजह से देश छोड़ने का फैसला किया है, तो कोई बढ़ते रंगभेद की वजह से अब अमेरिका में नहीं रहना चाहता है. 

यूरोप में कहां जा रहे हैं अमेरिकी? 

रिपोर्ट में नॉर्थ कैरोलिना के एक परिवार का जिक्र किया गया है, जो अब इटली में रह रहा है. दलीप और एम्बर टिब्ब ने उम्ब्रिया में एक घर खरीदा है और यहां एक रेस्तरां खोला है. उम्ब्रिया रोम के पास ही मौजूद है. इस अमेरिकी कपल ने बताया कि वह रोम एयरपोर्ट के पास ही रहना चाहते थे, ताकि यहां से आना-जाना आसान हो. उम्ब्रिया में इस जोड़े ने एक तीन बेडरूम का पेंटहाउस अपार्टमेंट खरीदा है. 

टेक्सास से भी लोग इटली पहुंच रहे हैं. टेक्सास के डॉकिन्स परिवार ने लैट्रोनिको शहर में एक घर खरीदा है. नादिन डॉकिन्स एक रिटायर्ड सैनिक और बिजनेसवुमेन हैं. उनके परिवार की जड़ें इटली से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि उनके परदादा यहीं से थे. नादिन के परिवार ने जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद देश छोड़ने का फैसला किया. नादिन कहती हैं कि ये दिखाता है कि अमेरिका में अश्वेत लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है. 

पेंसिल्वेनिया के एक अमेरिकी शख्स ने भी पुर्तगाल में बसने का फैसला किया है. उसने पुर्तगाल में एक खराब हालात में पड़े फार्महाउस को खरीदा है और अब स्थायी रूप से यहीं रहने लगा है. एलन एंड्रूय नाम का ये शख्स अपने परिवार के साथ फिगुएरा ई बैरोस जगह पर रह रहा है. फार्महाउस में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और अब इसे लगभग रहने योग्य बना दिया गया है. घर में पांच बेडरूम और एक स्विमिंग पूल भी है. 

अमेरिका छोड़ने की मुख्य वजहें क्या हैं? 

ऐसा नहीं है कि अमेरिकियों ने तुरंत देश छोड़ने का फैसला किया है. अमेरिका के लोगों की लंबे समय से अपना देश छोड़ने की कुछ प्रमुख वजहें रही हैं. इसमें गन कल्चर से लेकर हेल्थकेयर और रंगभेद तक शामिल हैं. आइए इन सभी वजहों के बारे में जानते हैं. 

  • गन कल्चर: अमेरिका में आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है. इसकी वजह से लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. अमेरिका में बड़ी आसानी से हथियार खरीद लिए जाते हैं. इसका नुकसान हमें बड़े पैमाने पर होने वाली गोलीबारी के तौर पर दिखता है. 
  • हेल्थकेयर सिस्टम: यूरोप के कई सारे देशों में हेल्थकेयर या तो बहुत ही कम दाम में मिलता है या फिर ये पूरी तरह से फ्री है. इसके उलट अमेरिका में बिना हेल्थ इंश्योरेंस लिए आपका काम नहीं चल सकता है. कई बार तो लोग अस्पतालों में इलाज करवाते-करवाते गरीब हो जाते हैं. 
  • वर्क लाइफ बैलेंस: एक वक्त था, जब अमेरिका के वर्क लाइफ बैलेंस की खूब चर्चा होती थी. मगर कोविड महामारी के बाद हालात बदल चुके हैं. महंगाई भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक साथ कई नौकरियां करनी पड़ रही हैं. 
  • राजनीतिक अस्थिरता: अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता भी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. पिछले अमेरिकी चुनाव में दुनिया ने देखा कि किस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में दंगे करवा दिए. इन सब वजहों से लोगों के मन में देश के अस्थिर होने का खतरा बना हुआ है. 
  • रंगभेद: ये बात तो किसी से छिपी हुई नहीं है कि अमेरिका में अभी भी रंगभेद मौजूद है. कहा जाता है कि कई सारे अश्वेत लोगों की हत्याएं सिर्फ उनके रंग की वजह से हुई हैं. इस पर मुहिम भी चलाई जा रही हैं, मगर अभी तक पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है. 

यह भी पढ़ें: जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत आ जाएंगे जो बाइडेन, जानें इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget