एक्सप्लोरर

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत आ जाएंगे जो बाइडेन, जानें इसके पीछे की वजह

Joe Biden In G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत पहुंच जाएंगे, जहां वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आगामी गुरुवार (7 सितंबर) को भारत आ रहे हैं. व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी दी है. व्हाइट हाउस के अनुसार, जो बाइडेन आठ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. गौरतलब है कि इस साल भारत जी-20 शिखर सम्‍मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं की मेजबानी करेगा. 

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति गुरुवार को जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली, भारत की यात्रा करेंगे. भारत पहुंचने के एक दिन बाद यानी 8 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शनिवार और रविवार को बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. जहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन के सदस्य देशों के नेताओं के संग स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित अन्य अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी होगी चर्चा 

व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे नेताओं के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को भी कम करने को लेकर चर्चा करेंगे, साथ ही वैश्विक चुनौतियों से निपटने सहित गरीबी से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए विश्व बैंक सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर भी बातचीत होगी. 

चीनी राष्ट्रपति के भारत आने पर संशय बरकरार

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे या नहीं, इस पर संशय बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि जिनपिंग के भारत आने की संभावना बेहद कम है. इसके साथ ही, चीन ने अभी तक शी जिनपिंग के भारत दौरे पर आधिकारिक हामी नहीं भरी है. इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे.

ये भी पढ़ें: Singapore President: कौन हैं सिंगापुर के नए राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम? भारतीय मूल का वो शख्स, जिसने दो चीनी आदमी को दी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के खिलाफ की वॉरशिप तैनात करने की मांग, चीन से लेकर जर्मनी-जापान ने दिया ये जवाब
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में की वॉरशिप तैनात करने की मांग, चीन-जर्मनी-जापान ने दिया ये जवाब
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
'ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget