एक्सप्लोरर

Diwali Holiday in America: कौन हैं अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग, जो चाहती हैं अमेरिका में दिया जाए दिवाली का नेशनल हॉलिडे

American lawmaker Grace Meng: दिवाली का त्योहार अमेरिकी में भी धूमधाम से मनाया जाता है. अब यहां दीवाली को एक आधिकारिक हॉलिडे के रूप में मान्यता देने के लिए एक विधेयक पेश किया गया है.

Who Is Grace Meng: अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग (Grace Meng) ने शुक्रवार (26 मई) को अमेरिका में दिवाली के त्योहार को राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) घोषित करने की मांग करते हुए एक विधेयक पेश किया. उन्होंने कहा कि दिवाली दुनियाभर में अरबों लोगों, न्यूयॉर्क और अमेरिका में अनगिनत परिवारों और समुदायों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. 

दिवाली दिवस अधिनियम को संसद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो दिवाली के दिन होने वाला अवकाश अमेरिका में 12वां संघीय अवकाश होगा. केवल दिवाली ही नहीं मेंग इसके अलावा न्यू ईयर और ईद जैसे अन्य त्योहारों के लिए भी इसी तरह के प्रयासों पर जोर दे चुकी हैं. 

कौन हैं ग्रेस मेंग?

ग्रेस वर्तमान में न्यूयॉर्क के क्वींस जिले के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अपना छठा कार्यकाल पूरा कर रही हैं. वह न्यूयॉर्क से कांग्रेस की पहली और एकमात्र एशियाई अमेरिकी सदस्य हैं. मेंग का जन्म एल्महर्स्ट क्वींस में हुआ था. उन्होंने येशिवा यूनिवर्सिटी के बेंजामिन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की है. 

न्यूयॉर्क की सीनियर डेमोक्रेट 

वह हाउस विनियोग समिति में न्यूयॉर्क की सीनियर डेमोक्रेट हैं, जो संघीय सरकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों की फंडिंग की जिम्मेदारी संभालती हैं. वह 'कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस' की पहली उपाध्यक्ष के रूप में भी काम करती हैं, जिसमें एशियन अमेरिकन और पैसिफिक आइलैंडर सदस्य शामिल हैं, जो अपने समुदायों के हितों की वकालत करते हैं. 

LGBTQ+ के अधिकारों की वकालत की 

इसके अलावा वह LGBTQ+ इक्वलिटी कॉकस की वाइस प्रेसिडेंट हैं, जो समलैंगिक समुदाय के अधिकारों और हितों की वकालत करती हैं और यहूदी-विरोधी के खिलाफ कांग्रेस की टास्क फोर्स की सह-अध्यक्ष हैं. वह यहूदी समुदाय को नफरत से बचाने के लिए काम करती हैं. 

ये भी पढ़ें:

US Diwali Holiday: अब अमेरिका में भी दिवाली पर मिलेगी सरकारी छुट्टी! संसद में पेश हुआ विधेयक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget