एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को मिला नया डीजी, क्या भारत को लेकर है खतरनाक इरादा

ISI New DG: पाकिस्तान की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी ISI को अपना प्रमुख मिल गया है. काफी मंथन के बाद लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को आईएसआई का डीजी बनाया  गया है.

ISI New DG: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI में नए प्रमुख की नियुक्ति हुई है. पाकिस्तान आर्मी के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का डीजी बनाया गया है. आईएसपीआर ने सोमवार को इस मसले की जानकारी साझा की. असीम मलिक मौजूदा समय में रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में एडजुटेंट जनरल के पद पर तैनात थे. अब उनको ISI का डीजी नियुक्त किया गया है. 30 सितंबर को मुहम्मद असीम मलिक आईएसआई प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे. 

वाइस ऑफ पाकिस्तान ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम की जगह अब असीम मलिक लेंगे. जनरल नदीम साल 2021 से आईएसआई के डीजी के तौर पर सेवा दे रहे थे, साल 2023 में जनरल नदीम को एक साल का विस्तार दिया गया था. अब नदीम अंजुम को वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान का राजदूत बनाए जाने की चर्चा है. 

असीम मलिक अमेरिका से पढ़े
लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक की बात करें तो वे बलूचिस्तान में पैदल सेना डिवीजन और वजीरिस्तान में पैदल सेना ब्रिगेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अपनी सेवा के दौरान असीम मलिक कई अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं. लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक ने अमेरिका के फोर्ट लीवेनवर्थ और लंदन में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से उच्च शिक्षा हासिल की है. 

असीम मलिक का करियर
पाकिस्तान की सेना में जनरल असीम मलिक का करियर काफी अच्छा रहा है. मलिक वजीरिस्तान और बलूचिस्तान में ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं. पाकिस्तानी फौज के लिए यह इलाका काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है. असीम मलिक को ट्रेनिंग के दौरान अपनी शैक्षणिक और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रतिष्ठित स्वोर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जा चुका है. 

समस्याओं से जूझ रहा पाकिस्तान
असीम मलिक पाकिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा विद्यालय और क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में बतौर ट्रेनर सेवा दे चुके हैं. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी में असीम मलिक की चुनौती ऐसे समय में हुई है, जब देश कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है. पाकिस्तान के भीतर आईएसआई का काफी दखल रहा है. यह एजेंसी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. 

यह भी पढ़ेंः 'मुस्लिम इमामों से जबरन डांस करवा रहा चीन', असली चेहरा तो अब सामने आया, ड्रैगन की करतूतों पर क्‍या बोले पाकिस्तानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
US-Iran War LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget