एक्सप्लोरर

कौन है हजारा मुसलमान? जिनको पाकिस्तान में बनाया जा रहा है निशाना

पाकिस्तान के पीएम ने इस घटना में भी भारत का हाथ बताते हुए मनगढ़ंत आरोप लगाया कि पड़ोसी देश साम्प्रदायिक हिंसा भड़का रहा है. इमरान खान ने 11 शवों को दफनाने की अपील करते शुक्रवार को कहा कि वे उन्हें मुलाकात के लिये 'ब्लैकमेल' न करें.

 

पाकिस्तान में पिछले सप्ताह इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने बलूचिस्तान में हजारा समुदाय के 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद से पाकिस्तान में लगातार बवाल मचा हुआ है. मृतक के परिवार वाले धरने पर बैठे हुए हैं और क्वेटा को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मेन हाई वे को ब्लॉक दिया है. ऐसे में धर्म के नाम पर दूसरों को उपदेश देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद अपने देश में इस पूरे मामले को लेकर घिरते हुए नजर आ रहे हैं. 

साम्प्रदायिक हिंसा में ही घिरे इमरान खान        

उधर, पाकिस्तान के पीएम ने इस घटना में भी भारत का हाथ बताते हुए मनगढ़ंत आरोप लगाया कि पड़ोसी देश साम्प्रदायिक हिंसा भड़का रहा है. इमरान खान ने 11 शवों को दफनाने की अपील करते शुक्रवार को कहा कि वे उन्हें मुलाकात के लिये 'ब्लैकमेल' न करें. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रधानमंत्री खान उनसे मुलाकात करें.

खान ने इस्लामाबाद में विशेष तकनीकी जोन के उद्घाटन के दौरान कहा कि शवों को दफनाए जाने के बाद वह पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिये तैयार हैं. उन्होंने कहा, 'हमने उनकी सभी मांगे मान ली हैं. (लेकिन) उनकी एक मांग है कि प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ही वे अंतिम संस्कार करेंगे. मैंने उन्हें संदेश भेजा है कि जब आपकी सारी मांगें मान ली गई हैं तो आप देश के प्रधानमंत्री को इस तरह ब्लैकमेल न करें.'

कौन है हजरा समुदाय?

दरअसल, पाकिस्तान में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं. ये वहां पर अहमदिया और हजारा जैसे अपने ही धर्म के अल्पसंख्यकों का विरोध करते रहते हैं. हजारा समुदाय पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बसने वाली शिया मुस्लिमों की एक कौम है, जो दरी फारसी की हजारगी उपभाषा बोलते हैं. हजारा फारसी, मंगोलियाई और तुर्क वंश का एक अफगान जातीय अल्पसंख्यक समूह है. इन्हें मंगोल शासक चंगेज खान का वंशज भी माना जाता है. पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान में भी तालिबान के शासन में हजारा समुदाय के ऊपर काफी अत्याचार किए गए. तालिबान के आतंकी हजारा समुदाय के लोगों को न केवल गोली मार देते हैं, बल्कि इनके समुदाय की महिलाओं के साथ भी बुरा व्यवहार करते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget