एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी के बीच धार्मिक आयोजनों पर WHO ने जताई चिंता, कहा- इससे वायरस फैलने का खतरा ज्यादा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि धार्मिक आयोजनों की वजह से कोरोना वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है. अधिकारियों का कहना है कि कई जगहों पर ऐसे आयोजनों के वजह से मामले बढ़े हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. इस महामारी से लाखों लोगों की जान जा चुकी है. हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जताई है. WHO ने कहा कि ''धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन होने की वजह से कोरोना मामलों में दोबारा इजाफा होता देखा गया है.'' आगे भी फैलने की आशंका है.

WHO ने कहा कि ज्यादा आबादी वाले देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के कारण रोजाना रिकॉर्ड संख्या में मामले सामने आ रहे हैं. साथ ही यह वायरस की वैश्विक गतिविधि में बदलाव को दर्शाता हैं.

संगठन के आपात स्थिति के प्रमुख माइकल रयान ने सोमवार को मीडिया को बताया कि मामले इस लिए बढ़ रहे है, क्योंकि महामारी एक ही समय पर कई ज्यादा आबादी वाले देशों में फैल रही है. रयान ने इस बात को भी खारिज किया कि ज्यादा जांच करने से मामले बढ़ रहे हैं.

मामले में बढ़ोतरी का कारण अधिक जांच होने बताया था भारत-अमेरिका समेत कई देशों ने

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका समेत कुछ देशों ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का कारण अधिक जांच करने को बताया है. उन्होंने कहा, “हम नहीं मानते हैं कि यह जांच करने की वजह से हो रहा है.“ रयान ने यह भी कहा कि कई देशों में अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है और मृतकों के आंकड़ों में इजाफा हुआ है.

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वायरस ने अपने पैर जमा लिए हैं. महामारी कई बड़े देशों में बढ़ रही है. रयान ने यह भी कहा कि अमेरिका, अन्य दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में हालात खराब हो रहे हैं.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा था- हम नए और खतरनाक चरण में हैं डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस ने कहा था कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं. दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले काफी संख्या में हैं.

उन्होंने कहा था, ‘‘हम नए और खतरनाक चरण में हैं. महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है. अनेक लोग घर में रहने से निराश हैं और देश अपने समाजों को खोलने के लिए उत्सुक हैं.’’

टेड्रोस ने कहा कि कहा कि वायरस अब भी ‘तेजी से फैल रहा है’ और फिज़िकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथ धोने जैसे कदम अब भी महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि मृतक संख्या खास तौर पर शरणार्थियों में अधिक होगी जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक विकासशाील देशों में रहते हैं.

भक्तों की अनुपस्थिति में पहली बार निकाली गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा ओडिशा के पुरी में भक्तों की अनुपस्थिति में पहली बार भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जनता की उपस्थिति के बिना सीमित तरीके से इसे आयोजित करने के निर्देश के बाद वार्षिक उत्सव की शुरुआत की गई. पुजारियों ने भोर में 'मंगल आरती' का आयोजन किया. शंखनाद की ध्वनि, झांझ और ढोलक की थाप के साथ मंदिरों से देवताओं को रथ पर बिठाकर यात्रा की शुरुआत की गई.

भारत में कोरोना के मामले 4 लाख के पार देशभर से 440215 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. जिसमें से 248189 लोगों का कोरोना से इलाज सफल होने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है. वहीं 178014 लोग अभी कोरोना से संक्रमित हैं. कोरोना के कारण देशभर में अबतक 14011 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

मैक्सिको में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, ग्वाटेमाला में सूनामी का जारी हुआ अलर्ट

अमेरिका, रूस के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नई वार्ता, चीन को शामिल नहीं किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget