एक्सप्लोरर

अमेरिका, रूस के बीच परमाणु हथियारों को लेकर नई वार्ता, चीन को शामिल नहीं किया गया

परमाणु हथियारों पर लगाम लगाने के लिए दुनिया के दो बड़े नाभिकीय हथियारों वाले देशों के बीच न्यू स्टार्ट अंतिम संधि है.

बर्लिन: अमेरिका और रूस के वार्ताकारों के बीच वियना में परमाणु हथियार नियंत्रण पर बातचीत खत्म हुई. बातचीत का उद्देश्य फरवरी में खत्म हो रही ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के स्थान पर नया समझौता करना है. परमाणु हथियारों पर लगाम लगाने के लिए दुनिया के दो बड़े नाभिकीय हथियारों वाले देशों के बीच न्यू स्टार्ट अंतिम संधि है.

अमेरिकी वार्ताकार मार्शल बिलिंग्सलिया ने कहा कि उच्च स्तरीय लंबी चर्चा सोमवार की देर रात खत्म हुई और यह काफी सकारात्मक रही जिसमें सरकार के कई तकनीकी कार्यकारी समूहों के लिए मुद्दे की गहराई तक जाने का अवसर मिला. जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में दूसरे दौर की वार्ता का रास्ता साफ हुआ.

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्ष वार्ता के अंत में इस बात पर सहमत हुए कि न्यू स्टार्ट संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद से सामरिक माहौल में काफी बदलाव आया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सब 10 वर्ष पहले की बात याद करें, दुनिया वास्तव में काफी बदल गई है.’’

न्यू स्टार्ट संधि पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें अमेरिका और रूस के लंबी दूर के परमाणु हथियारों और लांचरों की संख्या सीमित करने का प्रावधान है. अमेरिका ने पिछले वर्ष रूस के साथ मध्यम दूरी की परमाणु बल संधि (आईएनएफ) को रद्द कर दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच यह अंतिम परमाणु हथियार समझौता बन गया. शीत युद्ध के समय के समझौते का दोनों देश एक-दूसरे पर उल्लंघन करने के आरोप लगाते रहे.

आईएनएफ की इसलिए भी आलोचना होती रही कि इसमें चीन या मिसाइल तकनीक को कवर नहीं किया गया. न्यू स्टार्ट को परस्पर सहमति से पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू स्टार्ट को ओबामा प्रशासन का एक खराब समझौता करार दिया और यह स्पष्ट नहीं है कि वह इसे आगे बढ़ाने पर सहमत होंगे या नहीं.

ब्रूसेल्स में नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि भविष्य के किसी भी समझौते में वह चाहेंगे कि चीन को भी भागीदार बनाया जाए और फिलहाल वह चाहेंगे कि न्यू स्टार्ट का विस्तार हो.

बिलिंग्सलिया ने कहा, ‘‘अमेरिका हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं है.’’ बिलिंग्सलिया ने कहा कि वह किसी को शामिल करने या बाहर करने पर फैसला नहीं कर सकते लेकिन अमेरिका का मानना है कि ब्रिटेन और फ्रांस के पास काफी कम परमाणु हथियार हैं और उन्हें समझौते में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, जैसा कि रूस चाहता है.

चीन को समझौते में शामिल करने का प्रयास काफी हास्यास्पद रहा जब सोमवार को बिलिंग्सलिया ने वार्ता की मेज का एक फोटो ट्वीट किया जिसमें खाली सीट के सामने चीन का झंडा लगा हुआ था और उन्होंने लिखा, ‘‘चीन दृश्य में नहीं है.’’

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इस तरीके से ध्यान आकर्षित करना अमेरिका के लिए न तो पेशेवर रवैया है न ही वह गंभीर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget