एक्सप्लोरर

Monkeypox: मंकीपॉक्स को लेकर WHO की डॉक्टर ने कही ये बड़ी बात, बताया कौन लोग हो रहे ज्यादा शिकार

Global Health Emergency: मंकीपॉक्स वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोर चिंता जाहिर की है. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह का एक बयान सामने आया है.

Poonam Khetrapal Singh: कोरोना वायरस (Corona Virus) की मार झेल रही दुनिया के सामने अब नया वायरस मंकीपॉक्स (Monkeypox) पैर पसार चुका है. इसके बढ़ते हुए मामले देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल (Global Health Emergency) यानी ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. इससे पहले कोरोना के समय भी डब्ल्यूएचओ ने आपातकाल घोषित किया था. इसके साथ ही रविवार को डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह (Poonam Khetrapal Singh) ने कहा कि जिस तरह से मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं वो घोर चिंता का विषय हैं.

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है. पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मामले केंद्रित हैं. हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए. monkeypoxmeter.com वेबसाइट के मुताबिक दुनिया में अब तक मंकीपॉक्स के मामले 17 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इस वेबसाइच के मुताबिक मंकीपॉक्स के 17,092 मामले सामने आ चुके हैं और 80 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. इसमें भारत के 4 केस भी शामिल हैं जिसमें से 3 केस तो कन्फर्म दिखाए जा रहे हैं.

मंकीपॉक्स के खतरों को किया नजरंदाज

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने कहा है कि इमरजेंसी कमेटी ने ये स्वीकार किया है कि ये वायरस कई मायनों में असामान्य है. मंकीपॉक्स काफी समय से मौजूद है लेकिन इसके खतरों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया. यही वजह है कि अब ये वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि ये वायरस उन देशों में फैल चुका है जहां पहले कभी इसकी मौजूदगी नहीं थी.

इन देशों में तेजी से बढ़ रहे केस

मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामले कुछ देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं. इनमें नीदरलैंड्स में 712 केस, ब्राजील में 696 केस, कनाडा में 690 केस, पुर्तगाल में 588 केस, इटली में 408 केस, बेल्जियम में 312 केस, स्विट्जरलैंड में 229 केस, पेरू में 144 केस, इजराइल में 105 केस. इसके अलावा स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस में मंकीपॉक्स के मामले हजारों में पहुंच गए हैं. इतना ही नहीं भारत (India) जो इसके मामलों से अछूता था यहां भी 4 केस मिल चुके हैं जिनमें 3 कन्फर्म केस हैं.

ये भी पढ़ें: Monkeypox: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

ये भी पढ़ें: Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला केस आया सामने, हिमाचल से घूमकर आया था शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget