एक्सप्लोरर

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला केस आया सामने, हिमाचल से घूमकर आया था शख्स

Monkeypox in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकी पॉक्स का मामला सामने आया है.

Monkeypox In India : दिल्ली में पहला मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 31 वर्षीय शख्स संक्रमित पाया गया है. शख्स फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है. दो दिन पहले बुखार और चकते शरीर पर आए जिसके बाद भर्ती किया गया. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि संक्रमित शख्स बीते दिनों शख्स हिमाचल प्रदेश से घूमकर लौटा है. हालांकि उसकी कोई विदेश यात्रा की अभी हिस्ट्री सामने नहीं आई है. भारत में अभी तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं, इसमें से तीन केरल है. बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार एक वैश्विक आपात स्थिति है.

सूत्र के मुताबिक, शनिवार को उसके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए थे, जो पॉजीटिव पाए गए. डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 जनवरी 2022 से और 22 जून 2022 तक कुल 3413 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हुई है और ये मामले 50 देशों सामने आए है. डब्ल्यूएचओ को मंकीपॉक्स से  एक मौत की सूचना मिली है. इनमें से अधिकांश मामले यूरोपीय क्षेत्र (86%) और अमेरिका (11%) से सामने आए हैं.

केंद्र ने दी थी ये सलाह
इस महीने की शुरुआत में  केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मंकीपॉक्स के किसी भी संदिग्ध या पुष्ट मामले के प्रबंधन के लिए पर्याप्त मानव संसाधन सुनिश्चित करने, साजो-सामान संबंधी समर्थन के साथ अस्पतालों को चिह्नित करने को कहा था. 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र लिखकर कहा था  डब्ल्यूएचओ के अनुसार 50 देशों से उसे मिली जानकारी के अनुसार एक जनवरी से 22 जून तक प्रयोगशालाओं में पुष्ट मंकीपॉक्स के 3,413 मामले सामने आये हैं और एक मरीज की मृत्यु हुई है. उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर मामले यूरोपीय क्षेत्र और अमेरिका महाद्वीप से आये हैं.

भूषण ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स रोग का प्रकोप लगातार बढ़ने के मद्देनजर भारत में इस बीमारी के खिलाफ तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाइयों को सक्रिय रूप से मजबूत करने की जरूरत है.’' उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे

केरल में तीन मामले
इससे पहले केरल में शुक्रवार को तीसरा मंकीपॉक्स का मामला मिला है. मलप्पुरम जिले में संयुक्त अरब अमीरात से आया एक युवक संक्रमित मिला है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. युवक को आइसोलेट कर जिले के मंजेरी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह राज्य और देश में तीसरा मामला है, पहला मामला 14 जुलाई को दर्ज किया गया था, जब एक युवक संयुक्त अरब अमीरात से आया था, वह कोल्लम में संक्रमित पाया गया. कुछ दिनों बाद, दुबई से आए एक अन्य पुरुष का परीक्षण किया गया, वह भी संक्रमित पाया गया.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि चीजें पूरी तरह नियंत्रण में हैं और स्वास्थ्य अधिकारी इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

प्रदेश के सभी 14 जिलों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं और राज्य के चारों हवाईअड्डों पर आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए विशेष स्वास्थ्य डेस्क खोली गई है. इससे निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छापा मारकर 10 विदेशी महिलाओं को छुड़ाया, पुलिस ने यूं किया पर्दाफाश

Delhi News: दिल्ली दंगों में आरोपी खालिद सैफी की पत्नी ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मेरे पति को नहीं मिल रही मेडिकल हेल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget