एक्सप्लोरर

ईरान के वो कौन से हैं 5 'मददगार', जो इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू की उड़ा सकते हैं नींद?

Iran Attack On Israel: इजरायल अपने दुश्मन हिजबु्ल्लाह के खिलाफ लगातार हमले कर रहा है, इन सब के बीच ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया. ऐसे में युद्ध की स्थिति बन सकती है.

Israel Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर बड़ा हमला किया था. इसके बाद यहूदी राष्ट्र ने भी बदला लेने की शपथ ली है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों देशों के बीच अगर युद्ध छिड़ता है तो वह एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले लेगा जोकि पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले सकता है.

इस बीच कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या इजरायल ईरान से कमजोर पड़ रहा है? ईरान कितना ताकतवर है? ईरान के हमलों के बाद क्या इजरायल चुप बैठेगा? क्या ये हमला हिज्बुल्लाह संगठन प्रमुख नसरुल्लाह की मौत का बदला है? ईरान की एजेंसी आईआरजीसी ने कहा था कि ईरान के 90 प्रतिशत हमले सफल हुए हैं और निशाने पर लगे हैं. चलिए इस बीच हम जानते हैं कि ईरान के पास ऐसे कौन से ताकतवर हथियार हैं जो इजरायल के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.

ईरान के वो हथियार जो उड़ा देंगे नेतन्याहू की नींद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के पास कई ताकतवर हथियार हैं, जिसमें 'अबू महदी मिसाइल', फतह हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल, मुहाजिर-10 ड्रोन, सेवोम खोरदाद और सैय्यद बख्तरबंद लड़ाकू वाहन शामिल है. ईरान के ये हथियार इजरायल के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं.

ईरान की अबू महदी मिसाइल समुद्र, जमीन और हवा से लॉन्च की जा सकती है. इस मिसाइल की रेंज एक हजार किमी से अधिक है. यह मिसाइल कई गति सीमाओं पर उड़ान भर सकती है. वहीं ईरान की 1400 किमी रेंज वाली फतह-1 हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल 13 से 15 मैक तक की रफ्तार पकड़ सकती है. ये मिसाइल उड़ान में पैंतरेबाजी कर सकती है.

इसके अलावा ईरान के पास मुहाजिर-10 ड्रोन है जो 24 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है. इसकी रेंज दो हजार किमी है. यह 210 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है. इतना ही नहीं यह ड्रोन तीन हजार किलोग्राम तक का वॉरहेड ले जा सकता है और सात हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है.

सेवोम खोरदाद, ईरान की एक मध्यम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली है. इसे मई 2014 में लॉन्च किया गया था. सेवोम खोरदाद, वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) का एडवांस वर्जन है. यह एयर डिफेंस सिस्टम एक साथ 350 किमी तक की दूरी पर 100 लक्ष्यों को ट्रैक करके उनमें से चार को निशाना बना सकता है.

अमेरिका को अपनी ताकत दिखा चुका है ईरान

ईरान ने अपने एयर डिफेंस की ताकत जून 2019 को अमेरिका को दिखाई थी. इन सब के अलावा ईरान पर सैय्यद एक बख्तरबंद लड़ाकू वाहन है. इस लड़ाकू वाहन को इस हिसाब से डिजाइन किया गया कि युद्ध के मैदान में दुश्मनों के खिलाफ प्रभावी ढंग से लड़ा जा सके. इसका उद्देश्य सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुश्मन पर प्रभावी हमला करना है, इसे उच्च सुरक्षा और फायरपावर के साथ विकसित किया गया है. वाहन का डिजाइन और तकनीक इसे विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाती है. यह वाहन गोला-बारूद का सामना कर सकता है, कठिन भूभाग पर चल सकता है.

ईरान के सामने इजरायल भी कम नहीं

बता दें कि ईरान के पास ताकतवर हथियार हैं जो उसे एक महत्वपूर्ण सैन्य शक्ति बनाती हैं लेकिन इजरायल भी अपनी सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है. इजरायल के पास भी आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग और अन्य मिसाइल रक्षा प्रणालियां हैं, जो उसे संभावित हवाई हमलों से बचाने में मदद करती हैं.

ये भी पढ़ें: कब्र में दफन होने के बाद भी हिजबुल्‍लाह चीफ नसरल्‍लाह पर हमले की फिराक में इजरायल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget