एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के साथ 24 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक करेंगे राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

पीएम मोदी 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे. सोमवार को जारी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी गई है. अधिकारी ने बताया कि 23 सितंबर को गुरूवार के दिन अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी.

PM मोदी और बाइडेन करेंगे द्विपक्षीय बैठक 

दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाली पहली बैठक के संबंध में कहा गया है, 'राष्ट्रपति भारतीय गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे.' डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार डिजिटल माध्यमों से बातचीत हुई है.

पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2019 में अमेरिका यात्रा पर आए थे. उस दौरान उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में कहा कि बाइडन जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे.

जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम से भी मिलेंगे बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर, शुक्रवार को ही बाइडन प्रधानमंत्री मोदी, सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ व्हाइट हाउस में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चारों नेता इस साल 12 मार्च को अपने पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. मोदी की अमेरिका यात्रा लगभग छह महीनों में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी जबकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद वह दूसरी बार किसी देश की यात्रा आएंगे. इससे पहले मार्च में मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा की थी.

इसे भी पढ़ेंः
पनडुब्बियों को लेकर अमेरिका-फ्रांस के बीच मतभेद, फ्रांस और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द

US FDA ने फाइजर कोविड बूस्टर को दी मंजूरी, 65 वर्ष से अधिक और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को लगेगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget