एक्सप्लोरर

यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जवाब रूस कैसे और कब देगा? क्रेमलिन ने किया ये खुलासा

Russia-Ukraine War: क्रेमलिन ने जवाबी हमले की पुष्टि तब की है जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत के बाद कहा गया कि वह यूक्रेन के एयरबेसों पर हमले का जवाब देंगे.

Russia On Operation Spider Web: ऑपरेशन स्पाइडर वेब के तहत यूक्रेन ने रूस के एयरबेसों को निशाना बनाते हुए भारी तबाही मचाई. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लगभग 75 मिनट तक बात की. अब रूस ने यूक्रेन के हमले पर कहा है कि ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जवाब वो कब और कैसे देगा, ये वो और उसकी सेना खुद तय करेगी.

पिछले हफ्ते यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर वेब के तहत रूस के खिलाफ एक बड़ा ड्रोन हमला किया था. इस ऑपरेशन में पूरे रूस में सैन्य एयरबेस और विमानों को निशाना बनाया गया था. बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूस ने साफ ने कहा कि मास्को यूक्रेन के हमले का जवाब देगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "राष्ट्रपति पुतिन ने कहा और बहुत दृढ़ता से कहा कि उन्हें हवाई अड्डों पर हाल के हमले का जवाब देना होगा."

‘बातचीत अच्छी रही लेकिन...’

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बातचीत करीब एक घंटे 15 मिनट तक चली. हमने यूक्रेन की ओर से रूस के डॉक किए गए विमानों पर हमले और दोनों पक्षों की ओर से किए जा रहे अलग-अलग अन्य हमलों पर चर्चा की. यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन ऐसी बातचीत नहीं थी जिससे तुरंत शांति स्थापित हो सके. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा और बहुत दृढ़ता से कह  कि उन्हें हवाई अड्डों पर हाल ही में हुए हमले का जवाब देना होगा."

ऑपरेशन स्पाइडर वेब को लेकर रूस ने क्या कहा?

रूस की योजना की पुष्टि करते हुए न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि हमला तब किया जाएगा जब हमारी सेना इसे उचित समझेगी. रूस से युद्ध के दौरान यूक्रेन की ओर से किया गया ऑपरेशन स्पाइडर वेब एक कॉवर्ट ड्रोन अटैक था. 1 जून को बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने किया था.

रूस में लॉन्च किए गए ड्रोन ने प्रमुख एयरबेस और विमानों को निशाना बनाया. एसबीयू के मुताबिक, 40 से ज्यादा रूसी बॉम्बर एयरक्राफ्ट तबाह कर दिए गए, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर कीव के खिलाफ हमले करने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: पुतिन की धमकी और ट्रंप की चेतावनी! फोन कॉल में क्या-क्या बोल गए दोनों नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget