एक्सप्लोरर

यूक्रेन संकट: पुतिन की धमकी और ट्रंप की चेतावनी! फोन कॉल में क्या-क्या बोल गए दोनों नेता?

Trump-Putin Talks: ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर करीब 1 घंटे 15 मिनट बातचीत हुई। चर्चा का केंद्र यूक्रेन में हालिया ड्रोन हमले, युद्धविराम की संभावनाएं और ईरान का परमाणु कार्यक्रम रहा।

Trump-Putin Talks: यूक्रेन की ओर से रूस के एयरबेस पर हमला होते ही यह तय हो गया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चुप नहीं बैठेंगे. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में रूसी समकक्ष ने साफ-साफ संकेत दे दिया है कि वह इस हमले का कड़ा जवाब देने वाले हैं.  राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर करीब 1 घंटे 15 मिनट तक बात की. यह बातचीत यूक्रेन की तरफ से रूस के एयरबेस पर ड्रोन हमले के बाद हुई. ट्रंप ने कहा, “बातचीत अच्छी रही, लेकिन इससे तुरंत शांति नहीं आएगी.”

ईरान परमाणु समझौते पर भी बात हुई
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि दोनों नेताओं ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की. पुतिन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चल रही बातचीत में मदद कर सकते हैं. ट्रंप का मानना है कि ईरान जानबूझकर फैसले में देरी कर रहा है और अब जल्द ही एक साफ जवाब जरूरी है.

पुतिन ने हमले का जवाब देने की बात कही
ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने रूस पर हुए ड्रोन हमले को लेकर नाराजगी जताई और साफ कहा कि वो इसका जवाब देंगे. यह हमला ‘ऑपरेशन स्पाइडरवेब’ के तहत हुआ था, जिसमें यूक्रेनी एजेंटों ने रूस के चार एयरबेस को निशाना बनाया था.

दो हफ्तों में दूसरी बातचीत
ट्रंप और पुतिन की यह दूसरी बातचीत है. इससे पहले 19 मई को भी दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी. हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशें जारी हैं, लेकिन युद्ध रोकने की कोई पक्की उम्मीद अभी नहीं दिख रही. ट्रंप ने पुतिन की हाल की हरकतों पर नाराजगी जताई और कहा, “वो बिल्कुल सनक गए हैं.” इससे पहले ट्रंप ने उन्हें यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल हमले करने पर चेतावनी दी थी और कहा था, “पुतिन आग से खेल रहे हैं.”

रूस के रवैये पर अमेरिका नाराज
यूक्रेन में युद्ध रोकने और शांति स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं लेकिन अमेरिका का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. अमेरिका कई बार साफ कर चुका है कि सीजफायर के लिए पुतिन को ईमानदार और गंभीर पहल करनी होगी.

हाल के दिनों में यूक्रेन ने रूस पर कई बड़े हमले किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन हमलों में रूस के 41 बमवर्षक विमान तबाह हुए हैं और क्रीमिया ब्रिज को भी निशाना बनाया गया है. इन हमलों को लेकर रूस ने कड़ा रुख अपनाया है और चेतावनी दी है कि वह इसका कड़ा और निर्णायक जवाब देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget